{"_id":"6663842ebad3eae55e0f0304","slug":"thieves-cut-and-stole-1450-meters-of-wire-from-30-tube-wells-in-tigri-gajraula-news-c-284-1-smbd1015-119919-2024-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: तिगरी के निकट 30 नलकूपों से 1450 मीटर तार काट ले गए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: तिगरी के निकट 30 नलकूपों से 1450 मीटर तार काट ले गए चोर
विज्ञापन
गजरौला। पुलिस पिकेट से गोशाला तक चोर 30 नलकूपों की 1450 मीटर लंबी लाइन का तार काट ले गए। अगले दिन ग्रामीणों की सूचना पाकर पुलिस पहुंची। जेई ने बिजली विभाग के थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई।
कुमराला बिजलीघर से तिगरी और आस पास के गांवों को बिजली की लाइन जा रही है। नलकूपों की लाइन अलग कर दी गई है। तिगरी गंगा तट बांध के निकट पुलिस चेक पोस्ट है। जहां से गोशाला तक 1450 मीटर लंबी लाइन है। जिससे 30 निजी नलकूप जुड़े हैं। बुधवार की रात किसी समय चोरों ने पुलिस को चुनौती देते हुए 30 नलकूपों की 1450 मीटर लंबी लाइन के तार काट लिए।
बृहस्पतिवार की सुबह ग्रामीण खेतों में काम करने गए तो उनको चोरी की जानकारी हुई। अधिशासी अभियंता संजीव कुमार का कहना है कि बिजली विभाग के थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। जानकारी मिली है कि तार चोर पकड़े गए हैं।
विज्ञापन
-- --
पकड़े गए तार चोरी की घटना को अंजाम देने वाले चोर
थाना क्षेत्र में बिजली के तार चोरी और नलकूपों की मोटर चोरी करने का गिरोह है। जिसने काफी समय से किसानों की नींद हराम कर रखी है। बीते साल चोर तिगरी, मुरादपुर, अलीनगर, बहलोलपुर के 30 किसानों की मोटर चोरी कर ले गए। पुलिस ने किसी भी घटना का खुलासा नहीं किया तो चोरों के हौंसले बुलंद होते गए। जिसके चलते उन्होंने 30 नलकूपों की लाइन के तार काट लिए। मगर इस बार चोर पकड़े गए। पुलिस ने बताया कि बाहर पकड़े गए चोरों ने वारदात को अंजाम देना कबूल किया है।
-- -- -