{"_id":"5898bde64f1c1b7e0b3782cb","slug":"thief-took-away-things","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्राफ की दुकान का शटर तोड़ तीन लाख की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्राफ की दुकान का शटर तोड़ तीन लाख की चोरी
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
Updated Mon, 06 Feb 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हसनपुर (अमरोहा) शहर कोतवाली इलाके में रविवार रात चोरों ने सर्राफ की दुकान को निशाना बना लिया। पंजाब नेशनल बैंक के पास चोरों ने दुकान का शटर तोड़कर अलमारी को बाहर निकाल लिया और 85 हजार की नगदी समेत करीब साढ़े तीन लाख का सामान चोरी कर लिया।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच पड़ताल की है। सैदनगली थाना इलाके के गांव राजानांगल निवासी महिपाल सिंह पुत्र मंगल सिंह हसनपुर में अतरासी अड्डे से अंबेडकर चौक को जाने वाले रास्ते पर स्थित पंजाब नेशनल बैंक के पास सर्राफ की दुकान करते हैं। रोज की तरह रविवार शाम छह बजे भी महिपाल दुकान बंद करके घर चले गए थे। लेकिन रात में चोरों ने पुलिस को चुनौती देते हुए सर्राफ की दुकान को निशाना बना लिया।
शटर तोड़कर अलमारी बाहर निकाल ली गई। सर्राफ के मुताबिक चोरों ने अलमारी के ताले तोड़कर 85 हजार की नगदी, तीन तोले सोना, पांच किलो चांदी समेत करीब साढ़े तीन लाख का माल साफ कर दिया। सोमवार सुबह करीब छह बजे पड़ोसी दुकानदारों ने सर्राफ की दुकान का शटर टूटा देखा तो होश उड़ गए। सूचना मिलते ही दुकान स्वामी व पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस घटना की बारीकी से जांच पड़ताल में जुटी है। तहरीर पर मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।