फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   They washed away their sins by taking a dip in the Ganga but left a pile of plastic on the banks.

Amroha News: गंगा में डुबकी लगाकर खुद के पाप धोए मगर तट पर प्लास्टिक का ढेर लगा गए

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 07 Nov 2025 02:24 AM IST
विज्ञापन
They washed away their sins by taking a dip in the Ganga but left a pile of plastic on the banks.
तिगरी गंगा मेले में एकत्र कराए प्ला​स्टिक व कांच के बारे में जानकारी देते एडीओ पंचायत सत्येंद्र
तिगरी धाम (अमरोहा)। तिगरी गंगा में डुबकी लगाकर श्रद्धालुओं ने अपने पाप धोए, मगर प्लास्टिक के ढेर लगा गए। पंचायत राज विभाग ने 300 कर्मचारी लगाकर कांच और प्लास्टिक की असंख्य बोतलें एकत्र कराईं। प्लास्टिक को रिसाइकिल कराया जाएगा।
विज्ञापन

कार्तिक पूर्णिमा पर लगा तिगरी गंगा मेला सेक्टर 21 में विभाजित किया गया था। मेले में लाखों श्रद्धालु तंबू बनाकर रहे। श्रद्धालु दिवाली के बाद से मेले में पहुंचने लगे थे। मगर एक नवंबर को देवोत्थान एकादशी से इस कदर भीड़ उमड़ी कि हर मार्ग पर श्रद्धालुओं के ट्रैक्टर ट्रॉली जाते थे। श्रद्धालुओं ने तिगरी गंगा में प्रतिदिन स्नान कर अपने पाप तो धोए, लेकिन मेला स्थल पर प्लास्टिक का ढेर लगा गए।
विज्ञापन

मेले में सेक्टर नौ से 21 तक की सफाई व्यवस्था का जिम्मेदारी पंचायत राज विभाग को सौंपी गई थी। ब्लॉक के एडीओ (पंचायत) सत्येंद्र कुमार ने सफाई कर्मचारियों से मेला स्थल की सफाई कराई। इस दौरान उन्होंने मेले से कांच और प्लास्टिक की असंख्य बोतलें, गिलास, प्लेट, आदि एकत्र किए। एडीओ (पंचायत) ने बताया कि इनको ब्लॉक के गांव फौंदापुर स्थित पीएमयू (प्लास्टिक मैनेजमेंट यूनिट) भेजा जाएगा। जहां प्लास्टिक व कांच को अलग किया जाएगा। प्लास्टिक को रिसाइकिल कराएंगे। इस मुहिम से मेला को साफ सुथरा बनाए रखने में मदद मिली, जबकि प्लास्टिक को गंगा किनारे जलाने पर कई दिन तक समाप्त न होने वाला वायु प्रदूषण हो जाता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed