{"_id":"66f347772f9dbbc42e0a4994","slug":"there-will-be-door-to-door-garbage-collection-in-bachhrayun-user-charge-will-have-to-be-paid-jpnagar-news-c-284-1-smbd1011-126281-2024-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: बछरायूं में डोर-टू-डोर होगा कूड़ा कलेक्शन, देना होगा यूजर चार्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: बछरायूं में डोर-टू-डोर होगा कूड़ा कलेक्शन, देना होगा यूजर चार्ज
विज्ञापन
बछरायूं (अमरोहा)।
नगर पालिका की बोर्ड बैठक मंगलवार को आयोजित की गई। इसमें मकान और दुकानों से डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया। इसके लिए नागरिकों को कूड़ा कलेक्शन के लिए यूजर चार्ज देना होगा। मस्जिद के पास बच्चों के खेलने के लिए पार्क बनाने का प्रस्ताव भी पास हुआ।
मंगलवार दोपहर हुई बैठक में ईओ दीपालिका ने कूड़े के डोर-टू-डोर कलेक्शन का प्रस्ताव रखा। उनका कहना था कि शासन की ओर से भी इस संबंध में दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। सदस्यों ने कूड़े के डोर-टू-डोर कलेक्शन के लिए यूजर चार्ज कम रखने को कहा। बैठक में मकान से 30 रुपये और दुकान से 50 रुपये प्रति माह यूजर चार्ज रखने पर सहमति बनी। इसके अलावा फकीरों वाली मस्जिद के पास पालिका की खाली पड़ी भूमि पर पार्क बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। सदस्यों ने नगर की सफाई व्यवस्था पर रोष व्यक्त करते हुए स्वच्छता पर और अधिक ध्यान देने की अपील की।
बैठक में सदस्यों ने पथ प्रकाश की व्यवस्था पर नाराजगी व्यक्त की। इस पर ईओ ने बताया कि केबल की वजह से खंभों पर लाइट लगने में दिक्कतें आ रही हैं। जल्द ही लाइट की व्यवस्था दुरुस्त की जाएगी। पालिकाध्यक्ष राहत हसन ने राज्य वित्त आयोग और 15वें वित्त आयोग से प्राप्त धनराशि से नगर में कराए जा रहे विकास कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने सदस्यों को आश्वासन दिया कि सभी के वार्ड में बिना भेदभाव के काम कराए जाएंगे। बैठक में हफीज रोड पर दोनों ओर बने नालों की पानी की निकासी का मुद्दा भी उठाया गया। इस दौरान शब्बीर खलीफा, मधु रानी, अरशद चौधरी, मोनी मौजूद रहे।