{"_id":"64f4ebd0c4359ee5d90da9c6","slug":"there-will-be-an-exam-to-assess-the-quality-jpnagar-news-c-284-1-jpn1002-4069-2023-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: शिक्षा में गुणवत्ता के आंकलन को परिषदीय स्कूलों में होगी नेट की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: शिक्षा में गुणवत्ता के आंकलन को परिषदीय स्कूलों में होगी नेट की परीक्षा
विज्ञापन
अमरोहा।
परिषदीय विद्यालयों में शिक्षारत बच्चों को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग नित नए प्रयास कर रहा है। बच्चे विद्यालयाें में किस स्तर का ज्ञान प्राप्त कर रहे हैं, उसका आंकलन करने के लिए नए तरह का प्रयोग किया जा रहा है। परिषदीय स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता जांचने को विभागीय स्तर पर निपुण असिसमेंट टेस्ट (नेट) की परीक्षा का आयोजन होगा। यह परीक्षा इसी माह 15 सितंबर के आसपास आयोजित होगी।
जिले में 1264 परिषदीय विद्यालय हैं। जिनमें एक लाख पांच हजार विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। इन स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों का शिक्षा स्तर उठाने के लिए नई-नई योजना लाई जा रही हैं। इसके तहत अब परिषदीय स्कूलों में बच्चों की शैक्षिक दक्षता का आंकलन करने के लिए परिषदीय स्कूल के बच्चों को नेट की परीक्षा से गुजरना होगा। करीब एक पखबाड़े के बाद जनपद में निपुण असिसमेंट टेस्ट का आयोजन होगा। विभागीय स्तर पर इसकी तैयारी की जा रही है। परीक्षा के लिए प्रश्नपत्र परियोजना कार्यालय से उपलब्ध कराए जाएंगे। परीक्षा के बाद बच्चों की उत्तर पुस्तिकाएं एकत्र कर ब्लाक संसाधन केंद्र पर भेजी जाती हैं। वहां मूल्यांकन होगा। इसके बाद बच्चों के रिजल्ट की डाटा फीडिंग की जाती है। परीक्षा के आयोजन को लेकर बेसिक शिक्षा विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है।
परिषदीय स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता का आंकलन करने के लिए नेट परीक्षा कराई जा रही है। परीक्षा परिणाम के आधार पर स्कूलों के शैक्षिक स्तर का मूल्यांकन होकर उसे अलग अलग श्रेणी में रखा जाता है, फिलहाल परीक्षा की तिथि नहीं आई है। संभव है कि एक पखबाड़े के बाद परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। -भारत भूषण त्यागी, प्रभारी बीएसए, अमरोहा।