{"_id":"6a1c954c238b8ba9000e9ab5","slug":"there-will-be-a-detailed-investigation-into-the-illegal-mining-case-major-action-may-be-taken-jpnagar-news-c-275-1-smbd1030-136066-2026-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: अवैध खनन मामले में होगी विस्तृत जांच, बड़ी कार्रवाई हो सकती है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: अवैध खनन मामले में होगी विस्तृत जांच, बड़ी कार्रवाई हो सकती है
Mon, 01 Jun 2026 01:38 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Mon, 01 Jun 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
संभल। जुनावई थाना क्षेत्र के असदपुर गंगा घाट पर पोकलेन मशीनों से अवैध बालू खनन मामले की विस्तृत जांच कराई जा रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई होनी है। जिला प्रशासन इसके लिए जांच करा रहा है। शासन को भी इसकी जानकारी भेज दी गई है। हालांकि माना जा रहा है कि पट्टा निरस्त भी किया जा सकता है और जुर्माना राशि भी बढ़ सकती है।
प्रशासन की ओर से बताया गया है कि असदपुर गंगा घाट पर मैंसर्स एसएस इंफ्राटेक के राजकुमार शर्मा द्वारा बालू का खनन कराया जाना है। इसके लिए पट्टा आवंटित है लेकिन जहां का पट्टा कराया गया है वहां से दूसरे स्थान पर खनन होता मिला है। मौके पर जांच पड़ताल कराकर 10.69 लाख का जुर्माना लगाया गया है और 13 वाहन सीज करा दिए हैं। बताया कि अब इस अवैध खनन की विस्तृत जांच कराई जा रही है। जिससे पूरी हकीकत सामने आ सके। इसके आधार पर ही कार्रवाई आगे बढ़ेगी। इस कार्रवाई की रिपोर्ट शासन तक भी पहुंच गई है। नदी के नजदीक हो रहे इस खनन में भौगोलिक स्थिति का भी परीक्षण होना है। इसके आधार पर ही कार्रवाई आगे बढ़ेगी।