फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   There will be a crackdown on dairy operations in the city

Amroha News: शहर में डेयरी संचालन पर कसेगा शिकंजा

Wed, 01 Jan 2025 02:24 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Wed, 01 Jan 2025 02:24 AM IST
विज्ञापन
There will be a crackdown on dairy operations in the city
अमरोहा। नगर पालिका ने आबादी के बीच दस या उससे अधिक पशु पालने यानी डेयरी चलाने वालों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। अभियान चलाकर पालिका की टीम ने कई घरों को चिह्नित किया है, जहां पशुओं का गोबर व गंदगी नाली में बहाकर प्रदूषण फैलाया जा रहा है। पालिका की ओर से 30 ऐसे लोगों को नोटिस जारी किया गया है, जो दस या उससे अधिक पशु का पालन कर रहे हैं।
विज्ञापन

ईओ डॉ. बृजेश कुमार ने बताया कि उच्च न्यायालय का निर्देश है कि नगरपालिका की आबादी के बीच में दस या उससे अधिक पशुओं पालन नहीं किया जा सकता है। बताया कि आबादी की नालियाें में गोबर व अन्य गंदगी को बहाते हुए प्रदूषण फैलाया जा रहा है। पिछले दिनों नगर के कुछ मोहल्लों में इस तरह की शिकायत मिली थी। जिसके बाद टीम बनाकर सर्वे भी कराया गया। इस दौरान नगर में चार मोहल्ले ऐसे मिले, जहां कुछ घरों में दस या उससे अधिक पशुओं का पालन हो रहा है, जबकि गोबर व अन्य गंदगी नाली में बहाई जा रही है।
विज्ञापन

पालिका की ओर से विशेष अभियान भी चलाया गया, जिसमें उन पशुओं को आबादी से बाहर ले जाने को कहा गया। ईओ ने बताया कि ऐसे 30 लोगों को नोटिस जारी किया गया है, जो 10 या उससे अधिक पशुओं को पालन कर रहे हैं। उन्हें निर्देश दिए गए हैं कि वह आबादी से बाहर इन पशुओं का पालन करें। नियमानुसार एक या दो पशु का पालन ही आबादी में हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
चार मोहल्लों में मिली समस्या
ईओ ने बताया कि सर्वे के दौरान नगर के चार मोहल्ले ऐसे मिले हैं, जहां पर सबसे अधिक पशुपालन हो रहा है। इनमें दरबारे कला, कटकुई, तहसील के आसपास और छेबड़ा शामिल हैं। वहां के लोगों को भी हिदायत दी गई है।
----
कार्रवाई के दौरान पालिका टीम से की गई अभद्रता
अमरोहा। ईओ ने बताया कि उच्च न्यायालय एवं एनजीटी के आदेश हैं कि प्रदूषणकारी अवैध पशुपालकों पर कार्रवाई की जाए। मोहल्ला छंगा दरवाजा निवासी रजनीश शर्मा द्वारा उच्च न्यायालय में याचिका दायर की गई। जिसमें मोहल्ले में अवैध भैंस पालन को बंद कराने की मांग की थी। याचिका के तहत पालिका 15 जनवरी 2025 को द्वारा कृत कार्रवाई सहित न्यायालय में उपस्थित होना है। इसके अनुसार 29 दिसंबर को पालिका की टीम मोहल्ला छंगा दरवाजा अवैध भैंस पालकों के विरुद्ध कार्रवाई करने पहुंची। भैंस पालकों ने विरोध करते हुए पालिका टीम से अभद्रता करते हुए सरकारी कार्य में बाधा डाली। ईओ ने दो भाइयों पर मुकदमा दर्ज कराने के लिए कोतवाली में तहरीर दी है। संवाद

---
डेयरी के श्रेणी में आता है 10 से अधिक पशुओं का पालन
ईओ ने बताया कि नियमानुसार दस या उससे अधिक पशु का पालन करना डेयरी की श्रेणी में आता है। अधिक पशु होने पर आबादी में गंदगी और प्रदूषण फैलता है। इसलिए इस श्रेणी वाले पशु पालकों को शहर से बाहर उनके पालन के निर्देश हैं।
-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed