{"_id":"665513b4b951ba02ad0cf029","slug":"there-will-be-a-ban-on-taking-out-procession-after-counting-of-votes-jpnagar-news-c-284-1-jpn1002-119361-2024-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: मतगणना के बाद विजय जुलूस निकालने पर रहेगा प्रतिबंध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: मतगणना के बाद विजय जुलूस निकालने पर रहेगा प्रतिबंध
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। मतगणना के मद्देनजर सोमवार को कलक्ट्रेट में डीएम ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक करते हुए आयोग के दिशा निर्देशों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि परिणाम की घोषणा होने के बाद विजयी प्रत्याशी विजय जुलूस नहीं निकाल सकेंगे। तीन दिन पहले तक मतगणना एजेंट बनाए जाएंगे।
कलक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में डीएम राजेश कुमार त्यागी ने कहा कि अमरोहा लोकसभा के अंतर्गत अमरोहा, मंडी धनौरा, नौगावां सादात एवं हसनपुर विधान सभा की मतगणना मंडी समिति परिसर में में होगी, जबकि गढ़मुक्तेश्वर की मतगणना हापुड़ जनपद में की जाएगी। उन्होंने कहा कि मतगणना के तीन दिन पहले तक प्रत्याशी अपने एजेंट बनवा सकेंगे। आपराधिक प्रवृत्ति के एजेंट न बनें, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। बताया कि मतगणना सुबह आठ बजे से शुरू हो जाएगी। पहले पोस्टल बैलेट की गणना होगी। एक बार एजेंट बन जाने और मतगणना शुरू होने के बाद एजेंट बदले नहीं जा सकेंगे। विधानसभा वार अलग-अलग हॉल में मतगणना की जाएगी। कोई भी एजेंट मतगणना हॉल में मोबाइल लेकर नहीं जा सकेंगे। उन्होंने बताया कि मतगणना का परिणाम राउंड वार घोषित किया जाएगा।
कहा कि जिले में धारा 144 लागू है। परिणाम की घोषणा के बाद विजयी प्रत्याशी विजय जुलूस नहीं निकाल सकेंगे। इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों एवं प्रत्याशियों के प्रतिनिधि समेत सीडीओ अश्वनी कुमार मिश्रा, एडीएम एफआर सुरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
-- -- -