फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   There was an argument between the tempo driver and the constable when the challan was issued

Amroha News: चालान काटने पर टेंपो चालक और सिपाही में कहासुनी

Sat, 23 Aug 2025 02:58 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sat, 23 Aug 2025 02:58 AM IST
विज्ञापन
There was an argument between the tempo driver and the constable when the challan was issued
जोया। चालान काटने को लेकर सिपाही और टेंपो चालक में कहासुनी हो गई। टेंपो चालक ने सिपाही पर मारपीट का आरोप लगाया जबकि वायरल वीडियो में कुछ लोग सिपाही के साथ धक्कामुक्की करते दिखाई दे रहे हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन


यातायात व्यवस्था को बनाए रखने के लिए जोया चौराहे पर सिपाही अंकित तैनात हैं। शुक्रवार शाम करीब तीन बजे बाइक में सड़क किनारे खड़े ठेले में टक्कर मार दी। जिसे लेकर बाइक सवार और ठेले वाले में कहासुनी हो गई। सिपाही ने ठेला सड़क से दूर रखने के लिए कहा तो तभी टेंपो चालक शौकीन ने हस्तक्षेप करना शुरू कर दिया। इसी बात को लेकर शौकीन और सिपाही अंकित के बीच कहासुनी हो गई। कुछ देर बाद शौकीन ने सिपाही अंकित पर मारपीट करने का आरोप लगाया। कुछ देर में भीड़ जमा हो गई। कुछ लोगों ने सिपाही के साथ धक्का-मुक्की शुरू कर दी। एक युवक ने सिपाही का कॉलर पकड़ लिया। लोगों ने जमकर हंगामा किया। सीओ सिटी शक्ति सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed