फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   There was a ruckus for seats in buses on Rakshabandhan, the system was not effective

रक्षाबंधन पर बसों में सीट के लिए मची आपाधापी, व्यवस्था नहीं दिखी प्रभावी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 12 Aug 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
There was a ruckus for seats in buses on Rakshabandhan, the system was not effective
भाई-बहन के पवित्र प्रेम के प्रतीक त्योहार रक्षाबंधन पर बसों में जबरदस्त भीड़ देखी गई। बहनों को भाई की कलाई पर राखी बांधने के लिए खासी मशक्कत करनी पड़ी। रोडवेज बसों में पैर रखने तक की जगह नहीं थी। बैठने को लेकर धक्का-मुक्की का माहौल रहा। डिपो में बस पहुंचते ही उसमें चढ़ने को लेकर आपाधापी मची रही। बसों को लेकर बहनें इधर-उधर भटकती रहीं। त्योहार पर उमड़ी बहनों की भीड़ के सामने परिवहन निगम के दावे फैल साबित होते दिख रहे है। बहनों को बसों की भारी किल्लत का सामना करना पड़ा। दुश्वारियां के बीच बहने भाइयों के घर पहुंचीं और स्नेह की डोर बांधी। शुक्रवार को भी राखी का पर्व मनाया जाएगा।
विज्ञापन

परिवहन निगम ने रक्षाबंधन पर बहनों को बसों की बेहतर सेवा मुहैया कराने का दावा किया था। डिपो पर 75 बसें हैं। लेकिन त्योहार पर उमड़ी भीड़ के आगे रोडवेज की बस सेवा बौनी साबित हुए है। सुबह से ही बहनें बसों के अभाव में इधर-उधर भटकती देखी गई। डिपो में बसों के इंतजार में काफी देर बैठना पड़ा। रोडवेज की व्यवस्था नाकाफी साबित हुई है। भीड़ के आगे बसों की संख्या कम पड़ गई। जिसके चलते बहनों को बसों की भारी किल्लत का सामना करना पड़ा। पूरे दिन बसों को लेकर मारामारी रही। अमरोहा डिपो से लेकर जोया तिराहे पर भीड़ देखी गई। डिपो पर बस पहुंचते ही उसमें चढ़ने के लिए आपाधापी का माहौल रहा धक्का मुक्की होती रही। बहनों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। बस के अंदर सीट को लेकर भी मारामारी की स्थिति बनी रही। भीड़ का आलम यह था कि जल्द पहुंचने के चक्कर में बहनों ने खिड़की के सहारे बच्चों के बस के अंदर किया।
विज्ञापन

रक्षाबंधन के पर्व पर बाईपास मार्ग पर दिन भर जाम लगा रहा। पुलिस को यातायात सुचारु रखने में काफी मशक्कत का सामना करना पड़ा। लोगों को भी काफी परेशानी हुई। रक्षाबंधन पर्व के मौके पर अपनी बहिनों के यहां जाने वालों की भारी भीड़ रही। बाइपास मार्ग पर बड़ी संख्या में छोटे व बड़े वाहनों की लाइन लगी थी। रोडवेज की बसों में यात्रा करने वालों की भी भारी भीड़ थी। सवेरे 10 बजे से शाम छह बजे तक बाईपास मार्ग पर जाम लगा रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed