{"_id":"677d83316af9da103a09fecf","slug":"there-was-a-discussion-all-over-the-country-about-the-construction-of-a-police-post-on-waqf-property-now-the-mutawalli-said-he-has-nothing-to-do-with-the-land-jpnagar-news-c-275-1-smbd1030-118116-2025-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: वक्फ संपत्ति पर पुलिस चौकी निर्माण की चर्चा देशभर में रही, अब मुतवल्ली बोले जमीन से लेनादेना नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: वक्फ संपत्ति पर पुलिस चौकी निर्माण की चर्चा देशभर में रही, अब मुतवल्ली बोले जमीन से लेनादेना नहीं
Wed, 08 Jan 2025 01:10 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Wed, 08 Jan 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
वक्फ संपत्ति पर पुलिस चौकी निर्माण की चर्चा देशभर में रही, अब मुतवल्ली बोले जमीन से लेनादेना नह
- फोटो : वक्फ संपत्ति पर पुलिस चौकी निर्माण की चर्चा देशभर में रही, अब मुतवल्ली बोले जमीन से लेनादेना नहीं
विज्ञापन
संभल। जामा मस्जिद के नजदीक बन रही सत्यव्रत पुलिस चौकी की जमीन पर वक्फ जमीन होने का दावा करने वाले मुतवल्ली मोहम्मद खालिद अपनी बात से अब पलट गए हैं। मुतवल्ली की ओर से मंगलवार को एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई को शपथ पत्र देकर कहा है कि जिस जमीन पर पुलिस चौकी का निर्माण किया जा रहा है वह सरकारी है। उनका उस जमीन से कोई लेनादेना नहीं है।
मुतवल्ली के बेटे महमूद और भतीजे सलीम एसपी के पास शपथ पत्र लेकर पहुंचे। शपथ पत्र में कहा गया है कि वह 93 वर्षीय हैं और बीमारी के चलते वह कहीं जा नहीं पाते हैं। आगे लिखा है कि जामा मस्जिद के नजदीक जो सत्यव्रत पुलिस का निर्माण किया जा रहा है वह जमीन सरकारी है। उनके बुजुर्ग इस जमीन की देखभाल करते थे। उसी आधार पर वह भी देखभाल करने लगे। लेकिन अब जानकारी मिली है कि यह पालिका की जमीन है। मालूम हो मुतवल्ली द्वारा ही प्रशासन को वक्फ नामा दिया गया था। जिसको प्रशासन ने फर्जी वक्फनामा माना था। जिसमें अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज है। अब मुतवल्ली की ओर से ही कहा जा रहा है उनका इस जमीन से कोई लेनादेना नहीं है।
विज्ञापन
देशभर में चर्चा में रही सत्यव्रत पुलिस चौकी, वक्फ जमीन पर निर्माण का उठता रहा मुद्दा
जामा मस्जिद के नजदीक निर्माण हो रही पुलिस चौकी वक्फ जमीन पर बन रही है। यह मुद्दा देशभर में चर्चा का विषय बना। जो वक्फ नामा प्रशासन के सामने पहुंचा उसमें अब्दुल समद जो मोहम्मद खालिद के दादा थे। उनके नाम से बना था। उस वक्फ नामे में 20 संपत्तियां दर्ज हैं। उसी में से एक यह संपत्ति दर्ज थी। जिसकी चौहद्दी गलत लिखी थी। जिसके आधार पर प्रशासन ने फर्जी वक्फनामा माना था। संभल कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। यह मुद्दा कई बार (एआईएमआईएम) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने भी उठाया है। उन्हाेंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर इस जमीन के कागज भी पोस्ट किए थे। जिन कागजों को मुतवल्ली के बेटे और भतीजे ने जानकारी में नहीं होने की बात कही है।
विज्ञापन
वक्फ बोर्ड में संपत्तियों की जांच कराई जाएगी-एसपी
जो संपत्तियां प्रशासन को दिए गए वक्फनामें में दर्ज हैं उनकी जांच पुलिस वक्फ बोर्ड में भी कराएगी। वक्फ संपत्ति 39 ए के रूप में दर्ज दिखाई गई हैं। इसमें कुल 20 संपत्तियां अंकित हैं। एसपी का कहना है कि भौतिक सत्यापन इन सभी संपत्ति का कराया जाएगा। इसके अलावा वक्फ बोर्ड में भी 39 ए पर दर्ज संपत्तियों की भी जांच कराई जाएगी। जिसके आधार पर कार्रवाई की जानी है।
I- मुतवल्ली के बेटे व भतीजे ने शपथ पत्र दिया है। जिसमें मुतवल्ली ने कहा है कि उनका सत्यव्रत पुलिस चौकी की जमीन से कोई लेना देना नहीं है और न उन्होंने कोई दावा किया है। अज्ञात के खिलाफ वक्फ संपत्तियों के खुर्द बुर्द करने में जो रिपोर्ट दर्ज है उसकी जांच चल रही है।- कृष्ण कुमार विश्नोई, एसपी, संभल।I