फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   There should be a fair investigation in the leopard's death case, appealed to the DM

Amroha News: तेंदुए की मौत मामले में हो निष्पक्ष जांच, डीएम से लगाई गुहार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 13 May 2023 02:33 AM IST
विज्ञापन
There should be a fair investigation in the leopard's death case, appealed to the DM
अमरोहा। थाना नौगांवा सादात क्षेत्र के गांव बाकीपुर के ग्रामीणों ने डीएम बीके त्रिपाठी को शिकायती पत्र सौंपते हुए तेंदुए की मौत के मामले में विभाग की ओर से दर्ज कराई रिपोर्ट को झूठा व फर्जी बताकर मौके पर बनाई वीडियो के आधार पर कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन

5 मई को सुबह 11 बजे दिन में बाकीपुर के तमाम ग्रामीण खेत पर काम करने गए हुए थे। इसी दौरान राजपाल के बाजरे के खेत में तेंदुए ने कुत्ते को अपना निवाला बना लिया। कुत्ते के भोंकने पर ग्रामीण एकत्र हो गए। तेंदुए को देखने के लिए आसपास के गांवों के ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। करीब एक घंटे के बाद मौके पर डायल 112 व वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। फोर्स मय ट्रैक्टर ट्राली व पिजरे के साथ पहुुंच गई। पिजरे को बाजरे के खेत में लगा दिया गया। वन विभाग की टीम के साथ आए लोग जोर-जोर से शोर मचाते हुए ट्रैक्टर व टिपलर को खेत में घुमाने लगे। इसी दौरान दो तेंदुए निकलकर भाग गए जबकि एक तेंदुआ भयभीत होने के कारण ट्रैक्टर के नीचे आकर घायल हो गया। वहीं टीम के साथ आए लोगों ने लाठी डंडों से पीटकर तेंदुए को मार दिया। ग्रामीणों को गुमराह करते हुए कपड़े से ढककर तेंदुए को ले गए। इस मामले में वन विभाग की ओर से गांव के छिददा, राकेश, रिंकू समेत अन्य ग्रामीणों के नाम गलत तरीके से रिपोर्ट दर्ज कराई है जबकि मारा वन विभाग की टीम के साथ आए लोगों ने तेंदुए को मारा है। जिसकी मौके पर बनी वीडियो उनके पास है। उनकी मांग है कि मामले की निष्पक्ष जांच करते हुए कड़ी कार्रवाई की जाए। इस दौरान प्रमोद कुमार, गौरव कुमार, चंद्रपाल, अमीर बानो, राजाराम, ऊदल सिंह, नौबहार सिंह, सोनू कुमार, अनूप सिंह, कुलदीप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed