फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   There is a scramble to get Aadhaar made and modified

Amroha News: आधार बनवाने और संशोधित कराने के लिए मारामारी

Fri, 10 Jan 2025 01:50 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Fri, 10 Jan 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
There is a scramble to get Aadhaar made and modified
गजरौला में बैंक ऑफ बड़ौदा पर आधार कार्ड बनवाने लगी भीड़। संवाद
अमरोहा। जिले में आधार कार्ड बनवाना और संशोधित करना किसी मुसीबत से कम नहीं है। कड़ाके की ठंड में खाना-पीना छोड़कर लोग सुबह से ही लाइन में लग रहे हैं। दस से 15 दिन चक्कर काटने के बाद भी लोगों के आधार कार्ड नहीं बन पा रहे हैं और न ही संशोधित हो पा रहे है। यह आलम जिलेभर के डाकघर से लेकर बैंकों तक का है।
विज्ञापन


दिनभर लाइन में लगने के बाद लोगों को मायूस होकर लौटना पड़ता है। वहीं, सबसे बड़ी समस्या महिलाओं की है, जो छोटे बच्चों को गोद में लेकर आती हैं और काम न होने पर लौट जाती हैं। आरोप है कि आधार कार्ड बनवाने वाले कर्मचारी पहले अपने चहेतों का काम करते हैं। उधर, लोगों की परेशानी को देखकर भी जिम्मेदार अंजान बने हैं।
विज्ञापन


लोग कई किलोमीटर दूर ग्रामीण क्षेत्रों से आधार बनवाने और संशोधन कराने पहुंच रहे हैं, लेकिन रोजाना मायूस होकर लौटना पड़ता है। बृहस्पतिवार को भी अमरोहा के मुख्य डाकघर व बैंकों पर यही स्थिति मिली। सुबह से ही लोग आधार बनवाने को लाइन में लगे दिखाई दिए। गजरौला की बैंक ऑफ बड़ौदा, जोया के एचडीएफसी बैंक और डाक घर पर दिनभर लोगों की लाइन लगी रही। ढबारसी, नौगांवा सादात और रजबपुर क्षेत्र में मारामारी की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैंक ऑफ बड़ौदा में मशीन खराब भटक रहे लोग

गजरौला। आधार कार्ड बनवाने वाले लोगों की दुश्वारियां कड़ाके की सर्दी में भी दूर नहीं हो रहीं। बृहस्पतिवार सुबह ही बैंक ऑफ बड़ौदा पर आधार कार्ड बनवाने के लिए लोगों की लाइन लग गई। दस बजे के बाद बैंक का स्टाफ आया। मशीन में खामी बताकर आधार कार्ड बनाने से इन्कार कर दिया। जिसके चलते कड़ाके की सर्दी में भी लोग परेशान होकर लौट गए। लोगों ने बताया कि उनको आधार कार्ड बनवाने में खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
इन कार्यों के लिए जरूरी आधार कार्ड
शासन ने राशन कार्ड और डीबीटी, अपार आईडी समेत विभिन्न कार्यों में आधार कार्ड अनिवार्य किया है। वर्तमान में राशन कार्ड के यूनिटों की ई-केवाईसी हो रही है। इसके अलावा छात्रों की यूनिफॉर्म डीबीटी के माध्यम से खाते में पहुंचती है। इसके लिए भी आधार कार्ड अनिवार्य है, लेकिन तहसील क्षेत्र में ऐसे तमाम लोग हैं, जिनके पास आधार कार्ड नहीं है। या किसी त्रुटिवश उनको आधार कार्ड संशोधित कराना है, लेकिन वह आधार से संबंधित कार्य नहीं कर पा रहे हैं।
तीन से चार माह तक का करना पड़ रहा इंतजार
हसनपुर। आधार कार्ड बनवाने के लिए लोगों को तीन से चार माह तक का इंतजार करना पड़ रहा है। सुबह से लेकर शाम तक आधार कार्ड बनवाने और संशोधन कराने के लिए लोगों की लाइन लगी रहती है, जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है।


नगर में आधार कार्ड केंद्र केवल डाकघर में ही है। जिस पर अधिक भीड़ रहती है। लोगों को कहना है कि तीन से चार माह तक का समय आधार कार्ड बनवाने व संशोधन कराने के लिए किया जा रहा है। यहां पर रोजाना 30 से 40 लोगों के ही आधार कार्ड के कार्य हो पा रहे हैं। उधर, ढबारसी में भी आधार कार्ड केंद्र पर दिनभर भीड़ लगी रहती है, जब कनेक्टिविटी नहीं होती तो लोगों को परेशान होना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed