{"_id":"69581bbef0bd46500b0cf668","slug":"there-are-more-than-20-accident-prone-shortcuts-on-the-62-km-highway-in-the-district-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-154688-2026-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: जिले में 62 किमी हाईवे पर करीब \n20 से ज्यादा हादसों के शॉर्ट कट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: जिले में 62 किमी हाईवे पर करीब 20 से ज्यादा हादसों के शॉर्ट कट
विज्ञापन
जोया हाईवे पर बने अवैध कट से गुजरता बाइक सवार। संवाद
अमरोहा। जिम्मेदारों की अनदेखी के चलते हाईवे पर सफर करना मुश्किल हो गया है। हाईवे पर जगह-जगह अवैध कट और सड़क पर खड़े वाहन मौत के शॉर्टकट बन रहे हैं। जिले में 62 किलोमीटर लंबे हाईवे पर करीब 20 से ज्यादा अवैध कट है, जहां अक्सर हादसे होते हैं। शहर की सड़कें हो या फिर हाईवे, सड़क किनारे वाहन दिन रात खड़े नजर आ जाएंगे। जबकि सड़क हादसों में एक माह में 17 लोग जान गंवा चुके हैं।
शुक्रवार को हाईवे की पड़ताल के दौरान सबसे ज्यादा अवैध कट डिडौली, चौधरपुर, गजरौला में मिले। सड़क सुरक्षा समिति की बैठक भी सिर्फ दिशा निर्देशों तक सीमित रह गई है। एक बार फिर निधि गुप्ता वत्स ने सड़क हादसे रोकने के लिए पुलिस, लोक निर्माण विभाग, पीडब्ल्यूडी, गन्ना और परिवहन विभाग को कड़े निर्देश दिए हैं। हाईवे पर अवैध कट बंद कराने और सड़कों किनारे अवैध रूप से खड़े वाहनों को हटवाने को कहा है।
18 दिसंबर को कलक्ट्रेट सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई थी। इस दौरान अफसरों ने सड़क हादसों को लगाम लगाने को मंथन किया। एक महीने में 32 सड़क हादसों में 17 लोगों की मौत की बात सामने आई। इसके बाद डीएम निधि गुप्ता वत्स ने विभागवार अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए है। उन्होंंने जनपद के सभी अधिशासी अधिकारी व खंड विकास अधिकारियों को प्रमुख मार्गों पर स्थित तिराहों/ चौराहों पर प्रकाश की पर्याप्त व्यवस्था करने के साथ ही पुलिस और सभी अधिशासी अधिकारियों को जोया, गजरौला चौपला, लकड़ा चौराहा और हसनपुर में जाम की समस्या को दूर करने के लिए कहा।
विज्ञापन
तिराहों/ चौराहों से वेंडरों को कम से कम 100 मीटर दूरी तक हटवाने और सड़कों पर सफेद पट्टी, साइन बोर्ड, स्पीड ब्रेकर बनाने के निर्देश दिए हैं। निर्माण खंड अमरोहा को मुख्य मार्गों पर स्पीड ब्रेकर एवं साइन ऐज का कार्य करवाना सुनिश्चित करने को कहा है। एनएचएआई और पुलिस को हाईवे पर प्रकाश की व्यवस्था कराने और अवैध कटों को बंद कराने के निर्देश दिए हैं।