फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   ...then 561 council schools of the district will be closed

Amroha News: ...तो बंद हो जाएंगे जिले के 561 परिषदीय स्कूल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 19 Oct 2024 03:25 AM IST
विज्ञापन
...then 561 council schools of the district will be closed
अमरोहा।
विज्ञापन

बेसिक स्कूलों में छात्र संख्या बढ़ाने की कवायद परवान नहीं चढ़ पा रही है। हर साल स्कूल चलो अभियान पर करोड़ों रुपये खर्च कर परिषदीय स्कूलों में बच्चाें का पंजीकरण बढ़ाने का प्रयास तो किया जाता है, लेकिन छात्र संख्या नहीं बढ़ पाती है। जिले में 561 परिषदीय स्कूल ऐसे हैं, जहां छात्र संख्या 50 या उससे कम है। राज्य परियोजना निदेशक की ओर से मांगी गई रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है। विभाग की मानें तो 50 से कम छात्र संख्या वाले स्कूलों को बंद कर उनमें पढ़ने वाले छात्रों को पास के स्कूल में शामिल करने पर विचार चल रहा है।
अमरोहा जिले में 1266 परिषदीय स्कूलों का संचालन होता है। इनमें 786 प्राथमिक, 185 उच्च प्राथमिक और 295 संविलियन विद्यालय शामिल हैं। इन विद्यालयों करीब एक लाख से अधिक बच्चे शिक्षा ग्रहण करते हैं। इनमें कई स्कूल ऐसे भी हैं, जहां छात्रों की संख्या बहुत ही कम है। स्कूलों में घट रही छात्र संख्या को गंभीरता से लेते हुए बेसिक शिक्षा परिषद ने ऐसे स्कूलों की सूची तलब की है, जहां छात्र संख्या 50 या उससे कम है। इसके साथ ही उसके नजदीकी स्कूलों और उनकी दूरी की जानकारी भी मांगी गई है। ऐसे में 50 से कम छात्र संख्या वाले स्कूलों को दूसरे नजदीकी विद्यालयों में विलय किया जाने की तैयारी चल रही है। 1266 परिषदीय स्कूलों में 561 स्कूल ऐसे मिले हैं, जहां 50 से कम छात्र संख्या है।
विज्ञापन

छात्र-शिक्षक के अनुपात का मानक भी पूरा नहीं
प्राइमरी स्कूलों में निर्धारित मानक के अनुसार 30 बच्चों पर एक शिक्षक और उच्च प्राथमिक विद्यालय में 35 बच्चों में एक शिक्षक की तैनाती होनी चाहिए। लेकिन, जिले में बहुत कम स्कूल ही ऐसे हैं, जहां स्कूलों में छात्र-शिक्षक का अनुपात मानक के अनुसार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमरोहा ब्लॉक में सबसे ज्यादा हैं कम छात्र संख्या वाले स्कूल
बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से तैयार सूची के अनुसार अमरोहा ब्लॉक में सबसे अधिक ऐसे स्कूल हैं, जहां छात्र संख्या 50 या उससे कम हैं। वहीं, गंगेश्वरी में ऐसे स्कूलों की संख्या सबसे कम हैं। अमरोहा ब्लॉक में 145 और गंगेश्वरी ब्लॉक में ऐसे 58 स्कूल मिले हैं।
----- विद्यार्थियों को तय करनी पड़ेगी लंबी दूरी
कम संख्या वाले स्कूल बंद होते विद्यार्थियों को लंबी दूरी तय कर स्कूल पहुंचना होगा। गंगेश्वरी के प्राथमिक विद्यालय मकरंदपुर में 31 बच्चों का पंजीकरण है। यहां दो शिक्षकों की तैनाती है। इसके नजदीक में प्राथमिक विद्यालय शेरगढ़ है। जिसकी मकरंदपुर से दूरी तीन किलोमीटर की है। इसके अलावा गंगेश्वरी ब्लॉक के नंगला खादर के प्राथमिक विद्यालय में 33 बच्चों का पंजीकरण है। उसके नजदीकी संविलियन विद्यालय ओगपुर की दूरी दो किलोमीटर की है। इसके अलावा प्राथमिक विद्यालय जुझारपुर में 39 बच्चों का पंजीकरण है जिसके नजदीक में उच्चतर प्राथमिक विद्यालय निरयावली भूड़ की दूरी तीन किलोमीटर की है। ऐसे में अगर इन स्कूलों के बच्चों को नजदीकी विद्यालयों में भेजा गया तो लंबी दूरी तय तक उनको विद्यालय पहुंचना होगा।

----
किस ब्लॉक में कितने कम छात्र संख्या वाले स्कूल
ब्लॉक - स्कूल की संख्या
अमरोहा - 145
मंडी धनौरा - 99
गजरौला - 64
हसनपुर - 67
जोया - 128
गंगेश्वरी - 58
-----
परियोजना निदेशालय ने करीब एक माह पहले 50 या उससे कम छात्र संख्या वाले स्कूलों का ब्योरा मांगा गया था, जो भेज दिया गया है। बताया जा रहा है कि स्कूल भवन, शिक्षकों की संख्या और दूरी के आधार पर स्कूलों को संबद्ध करने की योजना है। वहां से आदेश मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। - डॉ. मोनिका, बीएसए
------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed