{"_id":"66429ce02f3ede900002cf47","slug":"theft-worth-thousands-of-rupees-including-cash-and-jewelery-broke-into-a-farmers-house-jpnagar-news-c-284-1-jpn1003-118579-2024-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: किसान के घर में घुसकर नकदी-जेवरात समेत हजारों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: किसान के घर में घुसकर नकदी-जेवरात समेत हजारों की चोरी
Tue, 14 May 2024 04:36 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Tue, 14 May 2024 04:36 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। पड़ोसी की छत से चढ़कर चोरों ने किसान के घर में घुसकर नकदी-जेवर समेत हजारों रुपये का सामान चोरी कर लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की।
ये नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के गांव पृथ्वीपुर खुर्द मजरा सराय की है। यहां पर दीपू चौहान का परिवार रहता है। रविवार को वह मकान में ताला लगाकर नौकरी की तलाश में पत्नी निधि के साथ दिल्ली गए थे। बताया जा रहा है कि रात में किसी समय चोरों ने पड़ोस के घर की छत से आकर जीने का ताला तोड़ लिया और मकान के अंदर दाखिल हो गए। तहरीर के मुताबिक चोरों ने कमरे की अलमारी में रखी दो हजार रुपये की नकदी समेत सोने की तीन अंगूठी, गले का हार व चैन, चांदी की पाजेब के अलावा अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया। थोड़ी देर में लोगों की भीड़ जमा हो गई। दिन निकलने पर घर में चोरी होने के शक पर पड़ोसियों ने दिल्ली गए दीपू को सूचना दी। तीन-चार घंटे बाद ही दीपू और उसकी पत्नी निधि गांव आ गए। घर के भीतर जाकर देखा तो कमरों में सारा सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी में रखे नकदी व जेवरात गायब थे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। घटना में हजारों रुपये का समान चोरी की बात सामने आई है।