{"_id":"6286892d1bcc4b2b4126017f","slug":"theft-of-two-lakh-rupees-including-cash-and-jewelery-by-putting-mask-in-the-house-jpnagar-news-mbd4286030163","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में नकब लगाकर नकदी-जेवरात समेत दो लाख रुपये की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में नकब लगाकर नकदी-जेवरात समेत दो लाख रुपये की चोरी
विज्ञापन
बेखौफ चोरों ने किसान के घर में नकब लगाकर नकदी-जेवरात समेत दो लाख रुपये का सामान चोरी कर लिया। घटना की जानकारी बृहस्पतिवार की सुबह हो सकी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दे दी है।
ये घटना डिडौली कोतवाली क्षेत्र के श्योनाली गांव की है। यहां पर साबिर अली का परिवार का रहता है। उनका बेटा मोहम्मद आलम बुधवार रात परिवार के अन्य सदस्यों के साथ बरामदे में सोए हुए थे। रात में किसी समय बेखौफ चोर घर की दीवार में नकब लगा कर कमरे में घुस गए। यहां संदूक का ताला तोड़कर 20 हजार रुपये की नकदी, दो तोले सोने के जेवरात, एलसीडी और तांबे के बर्तन समेत करीब दो लाख रुपये की कीमत का सामान चोरी कर फरार हो गए।
परिवार को घटना की जानकारी बृहस्पतिवार की सुबह जाग होने पर हुई। कमरे से सामान बिखरा पड़ा देखकर उनके होश उड़ गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच पड़ताल की। पीड़ित मोहम्मद आलम ने घटना की तहरीर दे दी है। एसओ सुनील मलिक ने बताया कि घटना का जल्द की पर्दाफाश कर दिया जाएगा।