{"_id":"68d9a17f09fb4932ed0cad0a","slug":"theft-of-the-eight-metal-idol-of-lord-parashurama-jpnagar-news-c-284-1-smbd1011-148687-2025-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: भगवान परशुराम की अष्टधातु की मूर्ति चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: भगवान परशुराम की अष्टधातु की मूर्ति चोरी
Mon, 29 Sep 2025 02:28 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Mon, 29 Sep 2025 02:28 AM IST
विज्ञापन
मंडी धनौरा। रामलीला मंच के सामने स्थित परशुराम मंदिर में स्थापित भगवान परशुराम की अष्टधातु की मूर्ति चोरी हो गई। इससे ब्राह्मण समाज के लोगों में रोष है। उन्होंने थाने के बाहर चोरों को पकड़कर मूर्ति की बरामदगी की मांग पर प्रदर्शन किया। प्रभारी निरीक्षक ने प्रभावी कार्रवाई का आश्वासन दिया। मूर्ति की कीमत करीब 25 हजार रुपये बताई गई है।
रामलीला मंच के सामने भगवान परशुराम का मंदिर बना है। शनिवार शाम लोगों ने उनकी पूजा की। वहीं, रात करीब साढ़े नौ बजे ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष व सभासद राजीव दीक्षित मंदिर गए तो वहां मूर्ति नहीं थी। उन्हाेंने अन्य पदाधिकारियों को इसकी जानकारी दी। उधर, रविवार को ब्राह्मण समाज के पदाधिकारी थाने पहुंचे। उन्हाेंने घटना पर रोष जताया और चोरों की पकड़ने व मूर्ति बरामद करने की मांग पर प्रदर्शन किया। कहा कि 10 दिन पहले परशुराम मंदिर के निकट स्थित प्राचीन देवी मंदिर के दो दानपात्र चोरी हो गए थे। प्रभारी निरीक्षक बालेंद्र कुमार ने पदाधिकारियों को आश्वासन दिया कि शीघ्र ही चोरों को पकड़ कर मूर्ति बरामद की जाएगी।