फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Theft of ten lakh rupees including cash and jewelry at retired subedar's house

रिटायर्ड सूबेदार के घर नकदी और जेवर समेत दस लाख रुपये की चोरी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jul 2022 02:21 AM IST
विज्ञापन
Theft of ten lakh rupees including cash and jewelry at retired subedar's house
रिटायर्ड सूबेदार एवं ऑनरेरी कैप्टन के घर को बेखौफ चोरों ने निशाना बना लिया। अलमारी में रखी नकदी और सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर फरार हो गए। पुलिस ने घटना के पांच दिन बाद एफआईआर दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

ये घटना नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के जमना खास गांव की है। यहां पर रिटायर्ड सूबेदार एवं ऑनरेरी कैप्टन चंद्रप्रकाश सिंह का परिवार रहता है। रिटायर्ड सूबेदार के परिवार में पत्नी किरनवाला के अलावा दो बेटे हैं। बड़ा बेटा श्यामवीर आर्मी में है। वर्तमान में उनकी पोस्टिंग पुणे में है। जबकि छोटा बेटा राकेश महाराष्ट्र एक होटल में नौकरी करता है। राकेश की पत्नी स्वाति और दो बच्चे गांव में ही रहते हैं। सात जुलाई की रात रिटायर्ड सूबेदार चंद्रप्रकाश सिंह और उनकी पत्नी किरनवाला घर के छत पर सो रहे थे। जबकि बेटा राकेश सिंह उनकी पत्नी स्वाति और उनके दो बच्चे नीचे सो रहे थे। तभी चोर मकान के दक्षिण दिशा वाली खिड़की की ग्रिल उखाड़कर घर में दाखिल हो गए और अलमारी में रखी 29 हजार रुपये की नकदी, एलईडी और सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए। घटना की जानकारी आठ जुलाई सुबह को हुई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल की लेकिन पुलिस ने चार दिन बाद सोमवार रात घटना की एफआईआर दर्ज की है। रिटायर्ड सूबेदार चंद्रप्रकाश सिंह के मुताबिक चोर करीब 10 लाख रुपये का सामान ले गए है। एसओ संत कुमार ने बताया कि जल्द की घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed