फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   theft

मूंढा इम्मा गांव के तीन घरों में लाखों की चोरी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
theft
जोया(अमरोहा) चोरों ने एक ही गांव के तीन घरों से नकदी और सोने-चांदी के आभूषण समेत लाखों का सामान चोरी कर लिया। चौथे घर में जाग होने पर चोर भाग निकले। घटना की जानकारी शनिवार की सुबह हो सकी। पुलिस ने चोरी की घटनाओं का मुआयना किया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन

कोतवाली डिडौली क्षेत्र के मूंढा इम्मा गांव निवासी रियाज अहमद हरिद्वार में ट्रांसपोर्ट चलाते हैं। शुक्रवार की रात रियात अपने परिवार के साथ घर के आंगन में सोए हुए थे। तभी चोरों ने घर को निशाना बना लिया। चोर चोर खिड़की तोड़ कर घर में दाखिल हुए और संदूक जेब में रखी एक लाख छह हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली। दूसरी घटना कमरूद्दीन के घर हुई। यहां भी चोर दरवाजे के सहारे मकान में दाखिल हो गए। अलमारी का ताला तोड़कर नकदी और सोना-चांदी के जेवरात समेत लाखों का सामान चोरी कर लिया। चोरी की तीसरी वारदात आजम के घर में हुई। यहां भी चोर दीवार फांदकर कर दाखिल हुए। संदूक में रखी 10 हजार रुपये की नकदी और सोना-चांदी के जेवरात समेत हजारों का सामान चोरी कर लिया। जबकि चौथे नंबर पर महफूज के मकान में लगे जंगले को तोड़ने की कोशिश की गई। लेकिन जाग होने पर चोर भाग निकले। घटनाओं की जानकारी शनिवार की सुबह हो सकी। घरों में सामान बिखरा देखकर परिजनों के होश उड़ गए। सूचना मिलते ही डायल 112 और थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। तीनों घरों का मौका मुआयना किया। तीनों वारदातों में नकदी और जेवरात समेत लाखों की चोरी बताई जा रही है। इंस्पेक्टर शरद मलिक ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। जल्द घटनाओं का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed