फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   theft in two shops

शादी के सामान की दो दुकानों में 40 हजार की चोरी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jun 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
theft in two shops
अमरोहा। चोरों ने शादी के सामान संबंधित दो दुकानों से चालीस हजार रुपये के नोटों के हार चोरी कर लिए। वहीं बर्तन की दुकान के ताले तोड़ने की कोशिश की। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की, जिसमें बच्चों चोरों के संलिप्त होने की आशंका है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। वहीं इंस्पेक्टर ने सभी चौकी इंचार्जों के साथ बैठक कर कहा कि पुलिस कर्मियों के द्वारा रात्रि गश्त में लापरवाही बरती जा रही है। इसलिए सचेत रहें। रात्रि ग्यारह बजे से चार बजे तक सड़कों पर घूमने वाले संदिग्धों को तत्काल गिरफ्तार करें।
विज्ञापन

मोहल्ला त्रिपोलिया निवासी मुजम्मिल और राहिल की मोहल्ला बाजार गुजरी में शादी से संबंधित पगड़ी-सेहरा आदि की दुकान हैं। बुधवार की रात किसी समय चोरों ने अगल-बगल स्थित दोनों दुकानों के शटर को खींच कर बिना ताला तोड़े नोटों के हार चुरी कर लिए। दोनों दुकानदारों ने हारों की कीमत करीब 40 हजार रुपये बताई है। इंस्पेक्टर आरपी शर्मा ने बताया कि जांच पड़ताल के दौरान सामने आया है कि चोरों द्वारा शटर को खींचकर थोड़ी जगह बनाई गई है। इससे साफ है कि यह चोरी किसी बच्चे द्वारा की गई है। यह भी हो सकता है कि बच्चा चोर के साथ कोई बड़ा व्यक्ति भी शामिल हो। केवल नोटों के हार चुराए गए हैं। किसी सामान के साथ कोई छेड़छाड़ नहीं की गई है। इंस्पेक्टर ने बताया कि चोरी की घटनाओं को लेकर संबंधित चौकी इंचार्जों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed