{"_id":"5fd659578ebc3e3ba3554f34","slug":"theft-in-showroom-jpnagar-news-mbd37253914","type":"story","status":"publish","title_hn":"परचून की दुकान और इलेक्ट्रॉनिक शोरूम के तोले तोड़कर तीन लाख की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परचून की दुकान और इलेक्ट्रॉनिक शोरूम के तोले तोड़कर तीन लाख की चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। बेखौफ चोरों ने परचून और इलेक्ट्रॉनिक की दुकान के ताले तोड़कर तीस हजार रुपये नकदी सहित तीन लाख रुपये का सामान चोरी कर लिया। घटना की जानकारी रविवार की सुबह हो सकी। घटना के बाद स्थानीय दुकानदारों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच पड़ताल की। पीड़ित दुकानदारों ने तहरीर दे दी है।
चोरी की यह घटनाएं डिडौली कोतवाली क्षेत्र की हैं। क्षेत्र के सेंतली मुंसाद हुसैन का परिवार रहता है। वह हाईवे किनारे परचून की दुकान चलाते हैं। रोज की तरह शनिवार शाम को वह दुकान बंद कर घर चले गए थे। लेकिन किसी समय चोर दुकान के ताले तोड़कर अंदर घुस गए। यहां से 20 हजार रुपये नगदी सहित एक लाख रुपये का सामान चोरी कर फरार हो गए। जबकि दूसरी घटना पूरनपुर रोड पर स्थित इलेक्ट्रॉनिक शोरूम में हुई। यह शोरूम अमरोहा निवासी प्रशांत गुप्ता का है। बेखौफ चोरों ने यहां भी ताले तोड़ लिए। शोरूम से 10 हजार रुपये की नकदी, छह एलईडी, घड़ी और अन्य सामान समेत करीब दो लाख रुपये का सामान चोरी कर लिया। घटना की जानकारी रविवार सुबह शोरूम मालिक प्रशांत गुप्ता की रिश्तेदार अन्नपूर्णा गुप्ता झाड़ू लगाने घर से बाहर आई तो घटना की जानकारी हुई। सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। शोरूम मालिक भी मौके पर पहुंच गई। घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। चोरी की पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है। एक ही रात में दो दुकानदारों में चोरी की घटना के दुकानदारों में दहशत है। पीड़ित दुकानदारों ने डिडौली कोतवाली में तहरीर दे दी है। वहीं पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच पड़ताल कर रही है।