{"_id":"6891170e1218daac060e79b8","slug":"the-youth-raised-the-demand-for-conducting-competitive-exams-with-fairness-and-transparency-jpnagar-news-c-284-1-jpn1002-145115-2025-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: युवाओं ने निष्पक्षता और पारदर्शिता से प्रतियोगी परीक्षा कराने की मांग उठाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: युवाओं ने निष्पक्षता और पारदर्शिता से प्रतियोगी परीक्षा कराने की मांग उठाई
Tue, 05 Aug 2025 01:54 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Tue, 05 Aug 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। युवाओं ने सोमवार को कलक्ट्रेट में पहुंचकर मांगों को लेकर डिप्टी कलक्टर शैलेष कुमार दुबे को ज्ञापन सौंपा, जिसमें केंद्र व राज्य सरकार की ओर से आयोजित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं का आयोजन निष्पक्षता व पारदर्शिता के साथ समय से कराने की मांग की।
ज्ञापन में युवाओं ने कहा कि तकनीकी गड़बड़ियों व खराब परीक्षा केंद्र प्रबंधन के कारण छात्रों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा अनियमितताएं व भ्रष्टाचार के आरोप, व्यापम घोटाले में कथित संलिप्तता के कारण पहले ब्लैक लिस्ट की गई एजेंसी को कुछ परीक्षाएं आयोजित करने के लिए इस्तेमाल करने का एसएससी निर्णय भी विवाद का मुद्दा बनता रहा है। अचानक परीक्षा के रद्द होने से भी विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
ज्ञापन में प्रतियोगी परीक्षाओं की निश्चित और पारदर्शी समय सारिणी लागू करने, परीक्षा केंद्रों की गुणवत्ता, सुरक्षा और तकनीकी व्यवस्था की सख्त निगरानी, प्रश्नपत्र लीक अथवा रद्द जैसी घटनाओं पर समयबद्ध और निष्पक्ष जांच कराने, भर्ती प्रक्रिया को 9 से 12 माह के भीतर पूरा करने व अभ्यर्थियों को एक पारदर्शी और उत्तरदायी शिकायत के निवारण प्रणाली उपलब्ध कराए जाने, परीक्षा आयोजन की जिम्मेदारी विश्वसनीय और अनुभवी एजेंसियों को सौंपने तथा तकनीकी समस्याओं के समाधान के लिए पर्याप्त व्यवस्था किए जाने की मांग की गई है। ज्ञापन देने वालों में अमित अदैत, मनीष कुमार, धीरेंद्र सिंह, कावेंद्र सिंह, सचिन, आशु, ललित, अरविंद, कबीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
-- -- -- --