फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The young man went to the field and shot himself dead

Amroha News: युवक ने खेत में जाकर खुद को गोली मारकर दी जान

Mon, 07 Aug 2023 01:57 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Mon, 07 Aug 2023 01:57 AM IST
विज्ञापन
The young man went to the field and shot himself dead
मंडी धनौरा(अमरोहा)। थाना बछरायूं क्षेत्र के गांव बाखरपुर निवासी गौरव (29) ने खेत पर जाकर कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली। तलाश करते परिजन खेत पर पहुंचे तो युवक का शव पड़ा मिला।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष निशांत राठी ने बताया कि रविवार शाम करीब पांच बजे पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव बाखरपुर निवासी गौरव पुत्र नरेश कुमार का शव खेत पर पड़ा है। उसकी कनपटी पर निशान था और पास में ही तमंचा पड़ा था। सूचना पर ग्रामीणों भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तमंचे को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दो साल पहले ही गौरव की शादी थाना नौगांवा सादात के एक गांव से हुई थी। उसके एक साल की बेटी है। ग्रामीण ने बताया कि गौरव के पिता करीब 25 साल पहले पंजाब के व्यास जी सत्संग गए थे, लेकिन वहां से वापस नहीं आए थे।
विज्ञापन


दोपहर से ही क्लेश को हमेशा के लिए समाप्त करने को कह रहा था गौरव
गौरव ने रविवार दोपहर से ही आत्महत्या का मन बना लिया था। थाने में मौजूद एक ग्रामीण ने पुलिस को बताया कि गौरव किसी बात को लेकर सुबह से ही तनाव में था। उसने कुछ लोगोें से कहा भी था कि हर समय क्लेश रहता है। आज सारा क्लेश हमेशा के लिए समाप्त कर दूंगा। उसकी बात को एक ग्रामीण ने गंभीरता से लेते हुए इसकी जानकारी गौरव के ताऊ को दी। भतीजे की मनोस्थिति को समझते हुए परिजन उसे तलाश करते हुए खेत पहुंचे, तो वहां का मंजर देख उनके होश उड़ गए। खेत में गौरव का खून से लथपथ शव पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों बहनें बोली, अब किसकी कलाइयों पर बांधेंगी राखी
गौरव दो बहनों का इकलौता भाई था। पिता के लातपा हो जाने के बाद घर का सारा भार उसी के कंधों पर था। गौरव की दो बहनें शादीशुदा व उससे बड़ी हैं। गौरव की मौत की जानकारी मिलने पर गांव पहुंची दोनों बहनें बिलख कर कह रही थी कि अब वे किसकी कलाई पर राखी बांधेंगी। उनको यकीन ही नहीं हो रहा था कि उनका भाई अब इस दुनिया में नहीं रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed