फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The young man stood on the middle line, died after being struck by the train

बीच लाइन पर खड़ा हो गया युवक, ट्रेन से कटकर मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jul 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
The young man stood on the middle line, died after being struck by the train
युवक ने दिल्ली जा रही डिब्रूगढ़ नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस के आगे आकर खुदकुशी कर ली। इससे पहले एक अन्य शख्स की महेशरा-गजरौला के बीच ट्रेन से कट कर जान चली गई। दोनों की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवा दिए हैं।
विज्ञापन

गजरौला स्टेशन अधीक्षक सरदार सिंह ने बताया कि अवध असम एक्सप्रेस ट्रेन के चालक ने शुक्रवार सुबह दस बजे सूचना दी कि गदापुर के निकट डाउन लाइन पर अज्ञात व्यक्ति ने ट्रेन से कट कर जान दे दी। जिसकी जानकारी मिलने पर जीआरपी और आरपीएफ मौके पर पहुंचीं, लेकिन मामला सिविल पुलिस के अधिकार क्षेत्र का निकला। जिस पर थाने के पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। यहां मिले आसपास के लोगों से जानकारी ली। लोगों ने पुलिस को बताया कि ये व्यक्ति यहीं पर आस घूमता रहता था। कयास लगाए जा रहे हैं कि वह मानसिक रूप से कमजोर था। इस कारण उसने जान दे दी। पहचान नहीं नहीं होने पर पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवाया गया है। दूसरा मामला भानपुर फाटक के निकट का है। सुबह 11.38 बजे दिल्लीजा रही डिब्रूगढ़ नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस के चालक ने स्टेशन अधीक्षक को सूचना दी कि एक युवक ने भानपुर के निकट ट्रेन से कट कर जान दे दी।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक वह ट्रेन के आगे खड़ा हो गया था। मामला नागरिक के पुलिस के क्षेत्र का होने के कारण इसकी सूचना भी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शिनाख्त कराने की काफी कोशिश की। 26 वर्षीय युवक के पास से पुलिस को एक मोबाइल मिला। जिसमें सिम नहीं था। साथ ही मोबाइल भी टूटा हुआ था। पुलिस ने बताया कि मजबूत बदन का युवक चमड़े के जूते पहने हुए था। उसने नीले रंग का लोअर व हरे रंग की शर्ट पहन रखी थी। काफी कोशिश के बाद भी उसकी पहचान नहीं हो सकी। थाना प्रभारी राजेश कुमार तिवारी ने बताया कि युवक सहित दो लोगों ने अलग-अलग स्थान पर ट्रेन से कट कर जान दे दी। दोनों की पहचान नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed