{"_id":"665e5aa89549b003e9072084","slug":"the-young-man-got-a-heart-attack-after-drinking-tap-water-and-died-hasanpur-news-c-284-1-smbd1016-119761-2024-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: नल पर पानी पीते ही युवक को आया हार्ट अटैक, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: नल पर पानी पीते ही युवक को आया हार्ट अटैक, मौत
विज्ञापन
हसनपुर(अमरोहा)। बाइक से ससुराल जा रहे कल्यान (30) ने प्यास बुझाने को जैसे ही नल से पानी पीया तो उसकी तबीयत बिगड़ गई। बताया जा रहा है कि बाइक पर बैठते ही उसे हार्ट अटैक आ गया और कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। युवक मौत की सूचना से परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है।
बताते हैं गजरौला क्षेत्र के गांव चौहड़पुर निवासी कल्यान पुत्र दयाराम सोमवार दोपहर को बाइक पर सवार होकर हसनपुर क्षेत्र के गांव अहरौला अहमद यार खां में स्थित अपनी ससुराल जा रहा था। हसनपुर से चेतन चौहान मार्ग पर गांव करनपुर माफी के नजदीक युवक को प्यास लगी। युवक ने सड़क किनारे बाइक स्टैंड पर खड़ी की। इसके बाद सड़क किनारे लगे नल पर पानी पीया। फिर से बाइक पर जाने लिए बैठ गया। आसपास के लोगों का कहना है कि युवक जैसे ही बाइक पर बैठा। अचानक उसने अपना सिर आगे की तरफ झुका लिया। एक हाथ सीने की तरफ था। काफी देर तक युवक बाइक पर बैठा रहा। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने युवक को बेहोशी की हालत में सीएचसी भिजवाया। जहां मृत घोषित कर दिया।
सीएचसी प्रभारी डाॅ. ध्रुवेंद्र सिंह का कहना है कि जिस तरह से युवक की मौत हुई है, उससे साफ है कि उसे हार्ट अटैक आया था। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद असली स्थिति पता चल सकेगी।