फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The wire of the high tension line broke and fell on the LT line, current ran in 50 houses, the death of a polytechnic student

हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर एलटी लाइन पर गिरा, 50 घरों में दौड़ा करंट, पॉलिटेक्निक के छात्र की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 15 May 2022 11:58 PM IST
विज्ञापन
The wire of the high tension line broke and fell on the LT line, current ran in 50 houses, the death of a polytechnic student
नौगावां सादात के धावड़ी गांव में एलटी लाईन पर पड़े हाईटेंशन तार को हटाते ग्रामीण व दरोगा राकेश कु - फोटो : JPNAGAR
अमरोहा। हाईटेंशन लाइन का तार टूट कर एलटी लाइन पर गिरने से धावड़ी गांव में के पचास घरों में करंट दौड़ गया। घटना में सबमर्सिबल चलाकर नहा रहे पॉलिटेक्निक के छात्र की करंट लगने से मौत हो गई। जबकि एक महिला गंभीर रूप से झुलस गई। अधिकांश घरों के इलेक्ट्रिक उपकरण फुंक गए। करंट दौड़ने से पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। उपकरण फुंकने से लाखों रुपये का नुकसान बताया जा रहा है। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने बिजली विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों पर लापरवाही बरतने का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

यह घटना नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के धावड़ी गांव की है। यहां पर गांव के बाहरी छोर पर हाईटेंशन लाइन निकल रही है। रविवार की सुबह करीब 9 बजे हाईटेंशन लाइन का तार टूट कर गांव में जा रही एलटी लाइन पर गिर गया, जिसके बाद पूरे गांव में हाईटेंशन करंट दौड़ गया। घटना में पॉलिटेक्निक के छात्र भूपेंद्र यादव उर्फ लकी (20) पुत्र सत्येंद्र यादव की करंट लगने से मौत हो गई। लकी घटना के वक्त सबमर्सिबल पंप चलाकर नहा रहा था, तभी उसे करंट लगा। सत्येंद्र यादव होमगार्ड है। वर्तमान में उनकी तैनाती डायल 112 में चल है। जबकि शीतल पत्नी अर्पित गंभीर रूप से घायल हो गईं। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। इसके अलावा छह से अधिक लोग करंट लगने के बाद बेहोश होकर गिर पड़े। वहीं, पचास से अधिक घरों में फ्रिज, कूलर, वाशिंग, मशीन, टीवी, एलईडी, सबमर्सिबल आदि इलेक्ट्रिक उपकरण फुंक गए। जिससे ग्रामीणों का लाखों रुपये का नुकसान हो गया। घटना से अफरातफरी का माहौल बन गया।
विज्ञापन

घटना के बाद ग्रामीणों में बिजली विभाग के खिलाफ आक्रोश फैल गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने गुस्साए लोगों को समझाकर शांत किया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर भेज दिया है। सीओ विजय कुमार राणा ने बताया कि घटना के बाद पुलिस मौके भेजी गई है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। प्रकरण में ग्रामीणों की तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

नौगावां सादात के गांव धावड़ी में हाइटेंशन लाईन का तार टूटने से हुए फाल्ट से जली समवरसेविल की मोटर

नौगावां सादात के गांव धावड़ी में हाइटेंशन लाईन का तार टूटने से हुए फाल्ट से जली समवरसेविल की मोटर- फोटो : JPNAGAR

नौगावां सादात के गांव धावड़ी में हाइटेंशन लाईन का तार टूटने से हुए फाल्ट से जली दीवार। संवाद

नौगावां सादात के गांव धावड़ी में हाइटेंशन लाईन का तार टूटने से हुए फाल्ट से जली दीवार। संवाद- फोटो : JPNAGAR

मृतक छात्र भूपेंद्र उर्फ लक्की का फाइल फोटो। संवाद

मृतक छात्र भूपेंद्र उर्फ लक्की का फाइल फोटो। संवाद- फोटो : JPNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed