फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The wedding procession did not bring dowry.

Amroha News: पहले शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, अब दहेज के लिए नहीं लेकर आए बरात

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 17 Feb 2024 03:46 AM IST
विज्ञापन
The wedding procession did not bring dowry.
अमरोहा। शादी समारोह में हुई मुलाकात के बाद ऊधमसिंह नगर के युवक ने डिडौली की युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। बाद में दोनों पक्षों के बीच सहमति के बाद शादी भी तय हो गई। कार्ड भी छप गए। अब आरोपियों ने दहेज में कार और दस लाख रुपये की मांग शुरू कर दी। शादी वाले दिन बरात लेकर नहीं पहुंचे। जिसके चलते सभी तैयारियां धरी रह गईं। मामले में पुलिस ने मंगेतर समेत सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

ये मामला की डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव का है। यहां रहने वाले किसान का परिवार 27 फरवरी 2022 को मुरादाबाद जनपद के एक गांव में आयोजित शादी समारोह में गया था। इस दौरान किसान की बेटी की मुलाकात उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर जिला के बाबरखेड़ा गांव निवासी मोहम्मद मुकीम से हुई थी। मोहम्मद मुकीम रेलवे में सरकारी कर्मचारी है। आरोप है कि समारोह में ही मुकीम ने किसान की बेटी को पसंद कर लिया और उससे शादी करने की बात कही। लिहाजा दोनों के बीच मोबाइल पर बात होने लगी। मुकीम की युवती के गांव में रिश्तेदारी है। इसलिए वह गांव में आता जाता रहता था। 20 मार्च 2022 को किसान का परिवार खेत पर गया हुआ था। तभी मुकीम घर आया और शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म किया। बाद दोनों पक्ष शादी करने को तैयार हो गए।
विज्ञापन

शादी की तारीख 6 फरवरी 2024 तय की गई। लिहाजा शादी के कार्ड छप गए और रिश्तेदार व परिचितों को भी आमंत्रित कर लिया गया। आरोप है कि बरात लाने से एक दिन पहले मुकीम और उसके परिवार वालों ने दहेज में कार और 10 लाख रुपये की मांग की। युवती के परिजनों ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने बरात नहीं लाए। शादी वाले दिन घर में सभी तैयारियां धरी रह गईं। इस मामले में युवती ने डिडौली कोतवाली में तहरीर लेकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ सिटी अरुण कुमार ने बताया कि मामले में मोहम्मद मुकीम, मोहम्मद मोमिन, रूबी, नदीम, फरदीन, यासीन और शबनम निवासी बाबरखेड़ा जनपद ऊधम सिंह नगर उत्तराखंड के खिलाफ दुष्कर्म, धमकी, दहेज उत्पीड़न के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed