फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The water level rose for the second day as well, and the Ganga was in spate again.

Amroha News: दूसरे दिन भी बढ़ा जलस्तर, गंगा फिर उफान पर

Fri, 19 Sep 2025 02:37 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Fri, 19 Sep 2025 02:37 AM IST
विज्ञापन
The water level rose for the second day as well, and the Ganga was in spate again.
गजरौला। दो दिन में 45 सेंटीमीटर जलस्तर बढ़ने से गंगा फिर उफान पर है। एक दिन पहले बुधवार को 35 सेमी जलस्तर बढ़ने के बाद बृहस्पतिवार को भी दस सेमी की बढ़ोतरी दर्ज की गई। तिगरी में 199.85 मीटर पर बह रही गंगा बृहस्पतिवार को 200.30 मीटर पर पहुंचे गई।
विज्ञापन

हालांकि, जलस्तर खतरे के निशान 202 मीटर से अभी 1.70 मीटर दूर है। उधर, बिजनौर से बृहस्पतिवार को भी 94 हजार से ज्यादा क्यूसेक पानी छोड़ा गया। फिर से बढ़ रहा जलस्तर से पितृ विसर्जन अमावस्या पर स्नान करने वाले श्रद्धालुओं की परेशानी का कारण बन सकता है।
विज्ञापन

बाढ़ खंड विभाग के जेई सुभाष चंद गहलौत ने बताया कि बृहस्पतिवार को बिजनौर बैराज से 94,888 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। इस कारण जलस्तर दस सेंटीमीटर बढ़ गया। तिगरी में गंगा का जलस्तर 200.30 मीटर दर्ज किया गया जबकि बुधवार को गेज 200.20 मीटर पर था। इससे गंगा का जलस्तर तिगरी में किनारे पर पहुंच गया। उसने पुरोहितों की झोंपड़ियों, चाय- पकौड़ी की दुकानों, ढाबों को चपेट में ले लिया है। तिगरी निवासी पुरोहित पंडित गंगा शरण शर्मा का कहना है कि बढ़ते जलस्तर के कारण तिगरी में स्नान घाट के निकट मिट्टी डाली जाने के कारण कीचड़ हो गई है जिससे श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------------

किसानों को चारा लाने में हो रही परेशानी
मंडी धनौरा। देहरादून में बादल फटने व पहाड़ों पर हो रही लगातार बारिश से गंगा का जलस्तर फिर बढ़ना शुरू हो गया है। इससे खादर के गांवों में दोबारा से बाढ़ जैसे हालात बनने शुरू हो गए हैं जिससे ग्रामीण भी चिंतित है। खेतों व रास्तों पर पानी भरा है जिससे किसानों को पशुओं के लिए चारा लाने में भी परेशानी हो रही है।
पहाड़ों पर हो रही भारी बारिश खादर क्षेत्र के लोगों के लिए लगातार परेशानी का कारण बनी हुई है। गंगा का जलस्तर बढ़ने से खादर क्षेत्र में स्थित गांव पपसरी खादर, मुकारमपुर, शाहजहांपुर, पहाड़पुर, रसूलपुर भांवर, पटटी खादर, विशावली, मोहसनपुर, झुंडपुरा, इब्राहीमपुर आदि में साल दर साल बाढ़ का प्रकोप रहता है। इस साल बरसात के सीजन में करीब दो दर्जन गांव बीते दो माह से बाढ़ की विभीषका झेल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article