{"_id":"68cb2079cb9989ea09038f55","slug":"the-water-level-of-the-ganges-rose-by-35-cm-reaching-coastal-shops-jpnagar-news-c-284-1-smbd1015-147911-2025-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: 35 सेमी बढ़ा गंगा का जलस्तर, तटीय दुकानों तक पहुंचा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: 35 सेमी बढ़ा गंगा का जलस्तर, तटीय दुकानों तक पहुंचा पानी
Thu, 18 Sep 2025 02:26 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Thu, 18 Sep 2025 02:26 AM IST
विज्ञापन
तिगरी में झोंपड़ियों के निकट पहुंचने लगा बाढ़ का पानी। संवाद
गजरौला। पिछले दिनों से लगातार कम हो रहा गंगा का जलस्तर बुधवार को 35 सेंटीमीटर बढ़ गया। तिगरी में पुरोहितों की झाेंपड़ी, ढाबों और दुकानों के पास तक गंगा का पानी पहुंच गया है। उधर, टापू में बसे दारानगर, शीशों वाली समेत कई गांवों के लोगों की मुश्किलें फिर बढ़ गई हैं।
बाढ़ खंड विभाग के जेई सुभाष चंद गहलौत ने बताया कि बुधवार को बिजनौर बैराज से 1,38,241 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। इस कारण गंगा का जलस्तर 35 सेंटीमीटर बढ़ गया। मंगलवार को तिगरी में जलस्तर 199.85 मीटर था जो बुधवार को 200.20 मीटर दर्ज किया गया। 35 सेमी पानी बढ़ जाने से बाढ़ का पानी तिगरी में दोबारा किनारे पर पहुंचने लगा है। गंगा किनारे बनी झोंपड़ी, ढाबे, दुकानों के पास तक पानी पहुंच गया है। दुकानदार सामान समेटने की तैयारी कर रहे हैं।