{"_id":"69ed1c4052cae333fa043e1d","slug":"the-two-brothers-residents-of-saidangali-had-repeatedly-attacked-salim-with-a-knife-jpnagar-news-c-284-1-smbd1016-162337-2026-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: सैदनगली निवासी दोनों भाइयों ने सलीम पर चाकू से किए थे ताबड़तोड़ वार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: सैदनगली निवासी दोनों भाइयों ने सलीम पर चाकू से किए थे ताबड़तोड़ वार
Sun, 26 Apr 2026 01:25 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Sun, 26 Apr 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
सैदनगली (अमरोहा)। इसी साल फरवरी में सलीम वास्तिक पर लोनी में कातिलाना हमले की बात सामने आने पर गाजियाबाद पुलिस ने सैदनगली क्षेत्र के दो सगे भाइयों जीशान और गुलफाम को हमलावर बताते हुए मुठभेड़ में ढेर कर दिया था। अब सलीम की किशोर के अपहरण और हत्या में गिरफ्तारी होने पर वह पुरानी मुठभेड़ स्थानीय स्तर पर फिर चर्चा में आ गई।
27 फरवरी को लोनी में सलीम वास्तिक पर जानलेवा हमले की घटना हुई थी। इस घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई थी। गाजियाबाद पुलिस ने कहा था कि एक बाइक पर आए दो हमलावरों ने सलीम पर चाकू से ताबड़तोड़ हमले किए थे। हमलावरों ने सलीम की गर्दन रेतने की भी कोशिश की थी। पुलिस ने सैदनगली के दो सगे भाइयों जीशान और गुलफाम का हमले में हाथ बताया था और 48 घंटे के भीतर अलग-अलग मुठभेड़ में दोनों को ढेर कर दिया था।
शनिवार को सलीम से जुड़ा चौंकाने वाला पहलू सामने आने पर सैदनगली ही नहीं, आसपास क्षेत्र में पुराना घटनाक्रम चर्चा में आ गया। अब लोग सलीम की आपराधिक क्षेत्र में सक्रियता का जिक्र कर रहे हैं।
विज्ञापन
00
...मैंने तो सब ऊपर वाले पर छोड़ दिया
गाजियाबाद पुलिस की मुठभेड़ में मारे गए गुलफाम और जीशान के पिता बुनियाद अली ने कहा कि अब अपराधी के रूप में सामने आए सलीम वास्तिक के साथ चाहे जो सुलूक हो लेकिन इससे मेरे बेटे तो वापस नहीं आ सकते। मैंने सब कुछ ऊपर वाले पर छोड़ दिया है। सलीम की गिरफ्तारी से मुझ पर कोई फर्क नहीं पड़ता।