फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The thieves broke the locks of the locked house and gathered the goods

चोरों ने बंद पड़े मकान के ताले तोड़ सामान समेटा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 18 Nov 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
The thieves broke the locks of the locked house and gathered the goods
नीरज की पत्नी चोरों द्वारा खंगाले गए सामान को दिखाती हुई - फोटो : DHANAURA
मंडी धनौरा। खंड विकास कार्यालय के सामने स्थित कॉलोनी में एक बंद पड़े मकान को चोरों ने मंगलवार की रात अपना निशाना बना लिया। चोर मेन गेट का ताला तोड़कर घर में घुसे थे। चोरों ने घर में रखी आठ हजार रुपये नगद, करीब डेढ़ लाख रुपये के जेवर अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने भी मौका मुआयना किया है।
विज्ञापन

ब्लॉक कार्यालय के सामने वाली कॉलोनी में रहने वाले नीरज कुमार वेव इंडस्ट्रीज में सिक्योरिटी गार्ड है। वह मंगलवार की रात लगभग आठ बजे ड्यूटी पर गए थे। दिन में उनकी पत्नी अपने बच्चों के साथ गंगा मेले में गई थी। मेन गेट का ताला लगा हुआ था। बुधवार की सुबह मोहल्ले में रहने वाले लोगों ने उनके घर में बंदरों को घुसते व सामान को नुकसान करते हुए देखा। उन्होंने भीतर जाकर देखा तो कमरों का सारा सामान इधर-उधर फैला पड़ा था। सूचना मिलने पर नीरज व उनकी पत्नी घर आ गए। कमरे में रखी सेफ़ व डबल बेड में रखा सम्मान बिखरा पड़ा था। नीरज की पत्नी ने बताया कि चोर घर में रखे आठ हजार रुपये नगद, सोने की चेन कानों के कुंडल, दो जोड़ी पाजेब, 10 कीमती साड़ी व अन्य सामान चोरी कर ले गए। सूचना मिलने पर कस्बा चौकी पुलिस ने भी मौका मुआयना किया। पुलिस ने आसपास रहने वाले लोगों की जानकारी भी एकत्र की। नीरज कुमार की पत्नी ने बताया कि चोरों ने इस दौरान चाय भी बना कर पी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed