फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The thief who was running away after stealing in the factory was caught red handed, arrested

फैक्टरी में चोरी कर भाग रहे चोर को रंगे हाथ पकड़ा, गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jul 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
The thief who was running away after stealing in the factory was caught red handed, arrested
सिलाई मशीन के फट्टे बनाने वाली फैक्टरी में चोरी कर भाग रहे दो चोरों को लोगों ने रंगे हाथ पकड़ लिया। इस दौरान एक छूटकर भाग निकला। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी का सामान बरामद कर लिया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया। वहीं फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन

यह मामला डिडौली कोतवाली क्षेत्र के तावई गांव के तिराहे का है। यहां रहने वाले भूरा पुत्र मुस्तकीम सिलाई मशीन के फट्टे बनाने की फैक्टरी चलाते हैं। आरोप है कि बुधवार की सुबह करीब साढ़े छह बजे दो व्यक्ति फैक्टरी के अंदर घुस आए और स्टीम बॉयलर में लगी जाली के 11 लोहे के एंगल और बिजली का तार कर लिया। बाद में उसके प्लास्टिक के कट्टे में भर कर भागने लगे। शक होने पर फैक्टरी के बाहर स्थानीय लोगों ने दोनों को मौके पर पकड़ लिया लेकिन पूछताछ के दौरान एक चोर छूटकर भाग निकला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पूछताछ के दौरान आरोपियों में अपना नाम जुल्फिकार निवासी पायती कलां बताया। जबकि भागने वाले साथी का नाम आलम बताया, जो उसी के गांव में रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किया हुआ सामान बरामद कर लिया। एसओ सुनील मलिक ने बताया कि पीड़ित फैक्टरी मालिक भूरा की तहरीर पर दोनों चोरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। मौके से गिरफ्तार जुल्फिकार को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। फरार आलम की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed