{"_id":"6663845362288da4420855a4","slug":"the-temperature-rose-by-three-degrees-to-41-jpnagar-news-c-284-1-jpn1003-119968-2024-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: तीन डिग्री बढ़कर 41 पर पहुंचा तापमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: तीन डिग्री बढ़कर 41 पर पहुंचा तापमान
विज्ञापन
अमरोहा। मई के बाद जून में भी गर्मी लगातार अपना असर दिखा रही है। लगातार तापमान में उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। बुधवार को आई आंधी व बारिश के बाद बृहस्पतिवार को गर्मी से राहत मिली। तापमान 42 से गिरकर 38 डिग्री पर पहुंच गया था। लेकिन शुक्रवार को फिर से तापमान में उछाल आ गया। पारा 41 डिग्री पहुंच गया। दिन बढ़ने के साथ गर्मी ने परेशान कर दिया।
जून माह का दूसरा सप्ताह शुरू हो चुका है। गर्मी भी खूब तेवर दिखा रही है। सुबह दस बजे से ही सूरज की तपिश झुलसाने लगती है। दोपहर से लेकर शाम तक गर्मी के साथ उमस बेहाल कर रही है। भीषण गर्मी के बीच बीते बुधवार की रात को आंधी और बारिश से राहत मिली थी। जिसका असर यह रहा है कि बृहस्पतिवार को तापमान 42 से घटकर 38 पर पहुंच गया था। लेकिन, अगले ही दिन यानी शुक्रवार को गर्मी ने फिर अपने तेवर दिखा दिए। सुबह से ही तेज धूप और गर्मी बेहाल करती रही। दोपहर में चिलचिलाती धूप के बीच सड़कों पर निकलना मुश्किल साबित हुआ। लोग धूप से बचने के लिए गमछा व छाते का प्रयोग करते दिखे।
जिला कृषि अधिकारी बबलू सिंह का कहना है कि आने वाले दिनों में गर्मी का प्रकोप बढ़ेगा। तापमान दो से तीन डिग्री की बढ़ोतरी होगी।
-- -- -- -
बुखार के 11 तो डायरिया 10 मरीज भर्ती
गर्मी का प्रकोप कम नहीं हो रहा है। ऐसे में लोगों की सेहत पर लगातार प्रभाव पड़ रहा है। हर दिन जिला अस्पताल में मरीज बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। वहीं, बुखार व डायरिया से पीड़ित मरीज अस्पताल में इलाज करा रहे हैं। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. चरन सिंह ने बताया कि शुक्रवार को 745 लोगाें की ओपीडी हुई। अधिकांश मरीज बुखार, पेट दर्द व त्वचा संबंधी बीमारियों से पीड़ित थे। जिन्हें दवाई देकर वापस भेज दिया गया। उधर, जिला अस्पताल के वार्ड में बुखार के 11 मरीज भर्ती थे। जबकि डायरिया से पीड़ित 10 बच्चे भर्ती हैं। उनका उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
-- -- --