फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The temperature on October 5 was the lowest in eight years

Amroha News: आठ साल में सबसे कम रहा पांच अक्तूबर का तापमान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 06 Oct 2023 01:23 AM IST
विज्ञापन
The temperature on October 5 was the lowest in eight years
अमरोहा। जिले में मौसम बदलने लगा है। रात और दिन के तापमान में 10 से 12 डिग्री का अंतर है। दिन में गर्मी और रात में ठंड बीमारी का कारण बन रही है। पिछले 8 सालों में 5 अक्तूबर को अधिकतम और न्यूनतम तापमान सबसे कम रहा है। संभावना जताई जा रही है कि इस सीजन जमकर ठंड पड़ सकती है। पिछले साल के मुकाबले इस बार डिग्री मेला के समय पर भी कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है।
विज्ञापन

पिछले आठ सालों की अपेक्षा अब की पांच अक्तूबर को अधिकतम और न्यूनतम पारा सबसे कम रिकॉर्ड हुआ है। जिसमें अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री रहा है। अनुमान है कि दीपावली तक रात में अच्छी ठंड हो सकती है। यूं तो हर साल दीपावली के आसपास रात में ठंडक महसूस होती है। लेकिन, अब की साल पितृ पक्ष भी पूरे नहीं हुए, पर मौसम बदलने लगा है। न्यूनतम तापमान गिरने से देर रात और सुबह हल्की ठंड महसूस होने लगी है। एसी और पंखे बंद करने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन


आंकड़ों में पांच अक्तूबर का तापमान

वर्ष अधिकतम न्यूनतम
2015 32.4 22.6
2016 33 25
2017 33 27
2018 34.2 22.4
2019 32.6 24
2020 34 22
2021 33.4 24.6
2022 32.9 23
2023 32 20
वर्जन
बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम 20 डिग्री रिकार्ड किया गया है, जो पिछले आठ सालों में सबसे कम है। उन्होंने बताया कि पिछले सालों के मुकाबले इस बार अधिक ठंड पड़ने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामप्रवेश, कृषि उपनिदेशक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed