फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The team lost...the spirit of sports lovers won

Amroha News: टीम हारी...जीता खेल प्रेमियों का जज्बा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 20 Nov 2023 01:13 AM IST
विज्ञापन
The team lost...the spirit of sports lovers won
अमरोहा। विश्वकप के फाइनल मुकाबले में भले ही भारतीय टीम आस्ट्रेलिया से हार गई हो लेकिन जिले के खेल प्रेमियों का क्रिकेट के प्रति जुनून जीत गया। जिले में कई जगह खेल प्रेमियों ने बड़ी-बड़ी स्क्रीनें लगाईं थीं। जिन पर लोगों ने सामूहिक रूप से क्रिकेट का मैच देखा और उसका लुत्फ उठाया। वहीं, मोहम्मद शमी के गांव में जहां पूरे दिन उत्साह का माहौल रहा, वहीं मैच हारने के बाद लोगों में मायूसी छा गई।
विज्ञापन

पूरे विश्वकप में अजेय रही भारतीय टीम को फाइनल मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। फाइनल मुकाबले को लेकर जिले भर के क्रिकेट प्रेमियों में खासा उत्साह देखा गया। जिले में नगरपालिका परिसर में मैच देखने के लिए स्क्रीन लगाई गई। वहीं, मोहम्मद शमी के गांव सहसपुर अलीनगर में भी खासी तैयारियां की गईं थीं। ग्राम प्रधान के बाहर बड़ी स्क्रीन लगाई गई। जिले के साथ-साथ शमी के गांव वाले भी जीत का सपना देख रहे थे, लेकिन भारत को हार का सामना करना पड़ा। गेंदबाजी से लेकर बल्लेबाजी तक कंगारुओं की टीम भारतीय टीम पर हावी रही। अधिकतर भारतीय टीम के बल्लेबाज कमाल नहीं दिखा सके, जिसकी वजह से गेंदबाजों पर दबाव अधिक बढ़ गया। किन आस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों ने इसका भरपूर फायदा उठाया। हालांकि, भारतीय टीम के गेंदबाजों ने शुरुआत में अच्छी गेंदबाजी करते हुए आस्ट्रेलिया के डेविड वार्नर, स्टीव स्मिथ जैसे बल्लेबाजों को जल्द आउट कर दिया तो प्रशंसकों में खुशी की लहर दौड़ गई। लेकिन, बाद में गेंदबाजी विकेट के लिए तरसते रहे। मैच खत्म होने के बाद प्रशंसक मायूस होकर अपने घरों को लौटे।
विज्ञापन

--
शमी के गांव में था मेले जैसा माहौल
विश्वकप में भारतीय गेंदबाज मोहम्मद शमी का प्रदर्शन बहुत शानदार रहा था। ऐसे में फाइनल मुकाबले में उनसे काफी उम्मीदें थीं। ऐसे में शमी के गांव में मीडिया कर्मियों का जमावड़ा शनिवार से ही लगने लगा था। परिवार के लोग भी खुशी-खुशी बातें करते हुए भारत जीत की दुआ कर रहे थे। शनिवार के बाद रविवार को भी गांव में उत्साह बना नजर आया। भारतीय बल्लेबाजों ने ऑस्ट्रेलिया को भले ही 241 का स्कोर दिया हो, लेकिन उम्मीद थी कि जीत होगी। लेकिन अंत में फाइनल में भारतीय टीम को हार मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
शमी के विकेट लेते ही उछल पड़े ग्रामीण
मोहम्मद शमी ने पहले ओवर की शुरूआत वाइड गेंद से की। उसके बाद अगली ही गेंद पर डेविड वार्नर को आउट कर दिया। जिसके बाद गांव में स्क्रीन पर मैच देख रहे ग्रामीण उछल पड़े। युवा, बच्चे और बुजुर्ग भी खासे उत्साहित रहे। शुरुआती ओवरों में जैसी गेंदबाजी हुई, उसे देख युवा थिरकते नजर आए।

-----
शमी की मां की तबीयत बिगड़ी, दवाई लेने पर हुआ आराम
विश्वकप के फाइनल मुकाबले के पहले भारतीय गेंदबाज मोहम्मद शमी की मां की तबीयत अचानक बिगड़ गई। जिसके बाद परिजन उन्हें जोया स्थित चिकित्सक के यहां ले गए। वहां कुछ देर के लिए उन्हें इलाज दिया गया। आराम होने पर वह घर लौट आईं। शमी की बहन शबीना खातून ने बताया कि उनकी मां अंजुम आरा को दो दिनों से हल्का बुखार था। सुबह तेज बुखार हो गया था। मीडिया से बात करने के दौरान उन्हें अधिक तकलीफ महसूस हुई। जिसके बाद उन्हें जोया के एक अस्पताल में ले जाया गया। शबीना ने बताया कि दोपहर बाद वह दवाई लेकर वापस लौट आईं। उनकी तबीयत अब ठीक है।
---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed