फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The team arrived to measure the pond in Matipura

Amroha News: नेता बोले- जिले में नहीं चलने देंगे डग्गामार बसें

Thu, 06 Feb 2025 01:39 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Thu, 06 Feb 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
The team arrived to measure the pond in Matipura
अमरोहा। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के कार्यालय पर बुधवार को सुभासपा की मासिक बैठक आयोजित की गई। इसमें जिलाध्यक्ष सत्यपाल तोमर ने कहा कि सुभासपा आने वाले समय में जिले में किसी भी कीमत पर डग्गामार बसों को चलने नहीं देगी। इस दौरान पार्टी के सदस्यता अभियान चलाने पर भी जोर दिया गया।
विज्ञापन

बैठक में मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष कन्हैया राम प्रजापति ने कहा कि सुभासपा के समस्त पदाधिकारी को गांव-गांव जाकर जन चौपाल के माध्यम से लोगों को सरकार की योजनाओं को बताना है और संगठन को मजबूत करना है। आने वाले पंचायत चुनाव में अपनी पार्टी से जिला पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ाएंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का काम करें। पंडित राम अवतार शर्मा ने कहा कि सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर की करनी और कथनी में कोई अंतर नहीं है। ब्रह्मपाल सिंह को आईटी सैल का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया। इस दौरान जसवीर सिंह चौहान, पदम सिंह, चंद्रपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed