फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The swing has fallen on the branch of Amua...

झूला तो पड़ गयौ अमुआ की डाल पे...

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 01 Aug 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
The swing has fallen on the branch of Amua...
जनपद में हरियाली तीज का पर्व धूमधाम से मनाया गया। महिलाओं ने हाथों पर मेहंदी रचाकर सखियों के साथ झूला झूूली। सावन के गीतों पर झूला झूलकर पींग बढ़ाई। वासुदेवी तीर्थ पर तीज मेले पर महिलाओं ने झूूलों पर पींग बढ़ाई और खरीदारी की। बच्चों ने झूलों का जमकर लुफ्त उठाया।
विज्ञापन

जनपद में हरियाली तीज पर्व को लेकर महिलाओं में उत्साह देखा गया। नव विवाहिताएं कई दिन से सजने संवरने में जुटी हुई थी। दुल्हन की तरह सोलह श्रृंगार किया। हाथों पर मेहंदी रचाई तो पांवों में महावार लगाया। परिवार की खुशहाली की कामना की गई। दोपहर बाद महिलाओं ने सखी, सहेलियों के साथ झूला झूली। सावन के लोकगीत गुनगुनाए। झूला तो पड़ गयौ अमुआ की डाल पे, कच्चे नीम की निंबौली सावन जल्दी आओ रे, सावन के झूलों ने मुझको बुलाया आदि गानों पर झूला झूलीं। वहीं वासुदेव तीर्थ स्थल पर तीज मेले का आयोजन हुआ। यहां महिलाएं झूला झूली। सावन के लोकगीतों पर पींग बढ़ाई। मेले में महिलाओं व युवतियों ने जमकर खरीदारी की तो बच्चों ने झूलों का आनंद लिया। मेले में सुरक्षा व्यवस्था के कड़े बंदोबस्त रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed