फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The student kept writhing in pain for 12 hours but did not receive any treatment

Amroha News: 12 घंटे तक तड़पती रही छात्रा, नहीं मिला इलाज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 08 Oct 2024 06:09 AM IST
विज्ञापन
The student kept writhing in pain for 12 hours but did not receive any treatment
हसनपुर (अमरोहा)।
विज्ञापन

एसिड से झुलसी छात्रा इलाज नहीं मिलने से करीब 12 घंटे तक तड़पती रही। परिजन पीड़िता को लेकर मेरठ के निजी अस्पतालों में भटकते रहे। लेकिन, पुलिस कार्रवाई नहीं होने के चलते उसे अस्पताल में भर्ती नहीं किया गया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। बताया जा रहा है कि परिजन बिना पुलिस कार्रवाई के ही पीड़िता को मेरठ ले गए थे। जिसके चलते उसे भर्ती नहीं किया गया। पीड़िता की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस मामले में गहनता से छानबीन कर रही है।
रहरा थाना क्षेत्र के गांव निवासी किसान की 14 वर्षीय बेटी कक्षा आठ में पढ़ती है। रविवार आधी रात करीब तीन बजे छात्रा काे घर के दरवाजे से गांव के ही पिता-पुत्र ने उठा लिया था और उस पर एसिड डाल दिया था। करीब एक घंटे बाद छात्रा सोमवार सुबह चार बजे घर पहुंची तो वह बुरी तरह से झुलसी हुई थी। परिजन बिना पुलिस को सूचना दिए ही पीड़िता को निजी कार से उपचार के लिए मेरठ ले गए। परिजनों का कहना है कि वह घायल को लेकर मेरठ के निजी अस्पताल में पहुंचे और पूरी बात बताई तो चिकित्सकों ने पुलिस कार्रवाई नहीं होने की बात कहते हुए इलाज करने से इन्कार कर दिया। कई अस्पतालों में लेकर पहुंचे, लेकिन कहीं उपचार नहीं मिल सका।
विज्ञापन

इसके बाद दोपहर में वह छात्रा को लेकर अपने गांव आ गए। यहां पुलिस को सूचना दी गई। सोमवार शाम करीब चार बजे स्थानीय पुलिस को घटना की सूचना मिली तो पुलिस के हाथ पैर फूल गए। छात्रा को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे रेफर किया गया है। इस पर परिजनों ने छात्रा को मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया है। परिजनों का कहना है कि 12 घंटे तक छात्रा को उपचार नहीं मिल सका। जिससे उसकी हालत और बिगड़ गई। हालांकि, पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
घटना से सहमे हैं परिजन
रहरा थाना क्षेत्र के गांव में कक्षा आठ की छात्रा पर हुए एसिड अटैक की घटना से परिजन सहमे हुए है। छात्रा का चेहरा पूरी तरह से झुलस चुका है। जिसे देखकर परिजन बहुत परेशान है। गांव में ही नहीं आसपास के क्षेत्र में एसिड अटैक की यह पहली घटना हुई है। इस तरह की घटना क्षेत्र में कभी पहले नहीं हुई।

डॉग स्क्वायड की टीम ने भी की जांच
छात्रा के साथ हुई एसिड अटैक की घटना के बाद गांव में लगातार अधिकारियों द्वारा मौके पर पहुंचकर जांच की जा रही है। सोमवार की रात साढ़े सात बजे डॉग स्क्वायड की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की है।

----
गांव में ही निजी स्कूल पढ़ती है छात्रा
तीन बहन और दो भाइयों में सबसे छोटी छात्रा गांव के ही प्राइवेट स्कूल में कक्षा आठ में पढ़ती है। वह पढ़ने में बहुत तेज है। बताते हैं कि स्कूल में भी आजतक छात्रा किसी से कोई विवाद नहीं हुआ। छात्रा पर एसिड अटैक होने से परिजन बहुत परेशान हैं। हर कोई छात्रा की सलामती की दुआ कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed