फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The student had shot the girl on the temple and his own forehead

Amroha News: छात्र ने 315 बोर के तमंचे से युवती की कनपटी और अपने माथे से सटाकर मारी थी गोली

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jul 2024 05:23 AM IST
विज्ञापन
The student had shot the girl on the temple and his own forehead
अमरोहा। पॉलिटेक्निक के छात्र आयुष उर्फ चाहत ने शाहिदपुर उर्फ सादपुर की रहने वाली प्रीति की कनपटी और अपने माथे से सटाकर गोली मारी थी। गोली प्रीति से सिर के आर-पार हो गई थी। इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुई है। आयुष ने 315 बोर के तमंचे का इस्तेमाल किया। जिसे कांठ थाना पुलिस ने बरामद कर लिया है।
विज्ञापन

वहीं, मामले में मृतका प्रीति के पिता ने आयुष उर्फ चाहत के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस का कहना है कि इस घटना के हत्यारोपी की मौत हो चुकी है। इसलिए मुकदमा खत्म हो जाएगा। लेकिन, इस पूरे प्रकरण में कोई और तो शामिल नहीं है, इसकी जांच होगी। तमंचा कहां से आया, यह भी जांच का हिस्सा है।
विज्ञापन

अमरोहा देहात थानाक्षेत्र के शाहिदपुर उर्फ सादपुर गांव के रहने वाले किसान रूप सिंह की बेटी प्रीति ने बीते साल बीए करने के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी। कांठ थानाक्षेत्र के पैगंबरपुर के रहने वाले तेगबहादुर का बेटा आयुष उर्फ चाहत आयुष मुरादाबाद के एक कॉलेज से पॉलिटेक्निक की पढ़ाई कर रहा था। पुलिस के मुताबिक प्रीति और आयुष बीते करीब एक साल से संपर्क में थे। करीब छह महीने पहले प्रीति के परिजनों को इसका पता चला तो उन्होंने 12 जुलाई को उसका रिश्ता बिजनौर जनपद के एक गांव निवासी युवक के साथ कर दिया। आयुष प्रीति से शादी करना चाहता था। प्रीति का रिश्ता दूसरी जगह होने के बाद आयुष पूरी तरह बौखला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की शाम करीब छह बजे आयुष उर्फ चाहत ने शाहिदपुर उर्फ सादपुर गांव से तीन सौ मीटर दूर खेत पर जाने वाले रास्ते के किनारे सिर में गोली मारकर प्रीति की हत्या कर दी थी। इसके बाद आयुष वहां से अपने घेर में पहुंचा। यहां उसने गोली मारकर खुद को भी उड़ा लिया था। सीओ अभिषेक कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम करने के बाद शुक्रवार को परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed