फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The state government was targeted in the Panchayat

Amroha News: पंचायत में प्रदेश सरकार पर साधा निशाना

Mon, 18 Aug 2025 02:14 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Mon, 18 Aug 2025 02:14 AM IST
विज्ञापन
The state government was targeted in the Panchayat
भाकियू संयुक्त मोर्चे की बैठक में बोलते वक्ता। स्रोत संगठन
हसनपुर। कबीरपुर गांव में रविवार को भारतीय किसान यूनियन संयुक्त मोर्चा की पंचायत आयोजित की गई। तस्लीम सैफी के आवास पर हुई पंचायत में राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश चौधरी का स्वागत हुआ। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। साथ ही जुमलेबाजी का आरोप लगाया। कहा कि सरकार किसानों के हित में काम नहीं कर रही है।
विज्ञापन

उन्होंने बिजली के निजीकरण और डिजिटल मीटर लगाने का विरोध किया। कहा कि भाकियू बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने बताया कि किसानों की खतौनियों में हुई गड़बड़ी अभी तक ठीक नहीं की गई है। साथ ही इसके नाम पर किसानों से रिश्वत ली जा रही है।
विज्ञापन

अमरोहा में जंगली जानवरों व चोरों के बढ़ते आतंक है, जिस पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने चिंता जताई। उन्होंने किसानों को एकजुट होने का आह्वान किया। कहा कि 19 अगस्त को गजरौला के भानपुर फाटक पर एक महापंचायत का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें वह स्वयं भी शामिल होंगे। इस पंचायत में विजयवीर सिंह, कामिल चौधरी, राहुल सिद्धू, नितिन चौधरी, अंकुर चौधरी, जितेंद्र सिंह, नदीम अहमद, उस्मान चौधरी, मेहंदी हसन, हुसैन चौधरी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

महापंचायत के आयोजन को बनाई रूपरेखा

अमरोहा। भारतीय किसान यूनियन चौधरी करतार की बैठक जिलाध्यक्ष जयसुख लाल गिल के आवास पर आयोजित हुई। इसमें 10 सितंबर को होने वाली महापंचायत को सफल बनाने के लिए रूपरेखा तैयार की गई। आयोजन की सफलता को राष्ट्रीय अध्यक्ष महावीर सिंह ने सभी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए मेवाराम सिंह ने कहा कि महापंचायत में किसानों से जुड़े मुद्दों को उठाया जाएगा। महापंचायत का आयोजन अतरासी पुल के नीचे किया जाएगा। बैठक का संचालन विनीत चौधरी ने किया। बैठक में युवा प्रदेश अध्यक्ष जगदीश सिंह, चेतन सिंह, किंपल सिंह, गजेंद्र सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed