फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The site caused trouble on the last date for feeding voters

Amroha News: मतदाताओं की फीडिंग की अंतिम तारीख पर साइट ने किया परेशान

Sat, 15 Nov 2025 11:59 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sat, 15 Nov 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
The site caused trouble on the last date for feeding voters
गजरौला (अमरोहा)। एमएलसी मुरादाबाद-बरेली खंड के मतदाताओं की फीडिंग की अंतिम तारीख पर साइट ने काफी परेशान किया। भाजपा जिला उपाध्यक्ष चौधरी वीरेंद्र सिंह पार्टी के पदाधिकारियों, शिक्षकों और ब्लॉक के कर्मचारियों को साथ लेकर सुबह से ही फीडिंग कराने में जुट गए।
विज्ञापन

शिक्षक एमएलसी की तैयारियां काफी दिनों से जोरशोर से चल रही हैं। एमएलसी चुनाव के लिए मतदाताओं की फीडिंग की अंतिम तारीख 15 नवंबर थी। मुरादाबाद-बरेली खंड क्षेत्र से शिक्षक विधायक का चुनाव करने के लिए ब्लॉक में करीब एक हजार मतदाता हैं। अंतिम तारीख से एक दिन पूर्व शुक्रवार शाम तक बड़ी संख्या में मतदाताओं की फीडिंग नहीं हुई।
विज्ञापन

इस कारण एडीएम ने कर्मचारियों से रात भर फीडिंग कराई। एडीएम ने रात में ही निरीक्षण कर फीडिंग कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। इस कारण तड़के 3 बजे तक ब्लॉक में तैनात कर्मचारी फीडिंग कार्य में लगे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को सुबह 10 बजे से पहले ही भाजपा के जिला उपाध्यक्ष एवं ब्लॉक प्रमुख पति चौधरी वीरेंद्र सिंह ब्लॉक में पहुंच गए। यहां उन्होंने कॉलेज संचालक रविराज बौद्ध समेत कई शिक्षकों को बुला लिया। बीडीओ ने ब्लॉक के कर्मचारी लगा दिए। अंतिम तारीख की शाम तक हर हाल में फीडिंग कार्य पूरा करने के निर्देश दिए, लेकिन फीडिंग कार्य में जुटे कर्मचारियों को साइट नहीं चलने के कारण फीडिंग करने में परेशानी का सामना करना पड़ा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed