फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The *Sita Swayamvar* is described in the *Ram Katha*.

Amroha News: राम कथा में सीता स्वयंवर का वर्णन किया गया

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
The *Sita Swayamvar* is described in the *Ram Katha*.
मंडी धनौरा। रामलीला मैदान पर चल रही रामकथा में सीता स्वयंवर व भगवान राम के विवाह का वर्णन किया गया।
विज्ञापन

कथावाचक श्रीहित कुलदीप ने कहा कि भगवान राम ने सृष्टि कल्याण के लिए मानव रूप में अवतार लिया था। कथा के दौरान भजनों की संगीतमय प्रस्तुति ने माहौल भक्तिमय कर दिया। शारदे सेवा संस्थान की ओर से आयोजित रामकथा में कथाव्यास ने कहा कि भगवान राम अपने पिता की आज्ञा का पालन करते हुए वन में चले गए थे। उनके लिए पिता की आज्ञा सबसे बड़ी है। उन्होंने कहा कि आज के युग में लोग थोड़े से लालच में अपने सगे संबंधियों का खून कर देते हैं। वही राम ने अयोध्या जैसे राज्य का त्याग कर दिया।

कथा में सीता स्वयंवर का प्रसंग सुनाते हुए कहा कि जब भगवान महादेव के दिए धनुष को कोई भी राजा नहीं तोड़ सका तो जनक जी को चिंता होने लगी। उस समय गुरु की आज्ञा पाकर राम ने धनुष को तोड़ दिया था। कथा में भगवान राम के विवाह का प्रसंग सुनाया गया। इस मौके पर कृष्ण गोपाल अग्रवाल, सुभाष बंसल, पवन अग्रवाल, विजय कुमार आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed