{"_id":"629d0f8abe1abc2eb72a7515","slug":"the-root-of-the-tree-had-stopped-the-water-of-thousands-of-houses-gajraula-news-mbd4304863190","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ की जड़ ने रोक रखा था हजारों घरों का पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेड़ की जड़ ने रोक रखा था हजारों घरों का पानी
विज्ञापन
गजरौला। फाजलपुर में पेड़ की जड़ ने हजारों घरों की पेयजल आपूर्ति को बाधित कर रखा था। 60 मीटर लंबाई तक पाइप लाइन में पेड़ की जड़ इस तरह फैल गई थी कि वह पानी को घरों तक नहीं पहुंचने दे रही थी। तीन साल से मोहल्ले के लोग घरों में पानी आने का इंतजार कर रहे थे। नगर पालिका ने पाइप लाइन की खुदाई कराने के बाद जड़ को निकलवाया। ईओ की मानें तो अब पाइप लाइन की मरम्मत के बाद आपूर्ति सुचारु हो जाएगी।
फाजलपुर में धनौरा मार्ग किनारे दशकों पूर्व पाइप लाइन डाली गई थी। जिसका मकसद घर-घर तक पेयजल आपूर्ति करना था। मोहल्ले के लोगों की मानें तो पिछले तीन साल से पाइप लाइन में पानी नहीं आ रहा था। मजबूरी में वह हैंडपंपों से पानी भर कर काम चला रहे हैं। पेयजल आपूर्ति के लिए मोहल्ले के लोगों ने सभासद के माध्यम से नगर पालिका जाकर अनेक बार मांग उठाई। मगर हजारों की आबादी की पेयजल की किल्लत को पालिका ने गंभीरता से नहीं लिया। इधर भीषण गर्मी में लोग पेयजल की किल्लत से जूझते रहे।
मोहल्ले के लोगों द्वारा बार-बार मांग उठाने पर अब पालिका ने दशकों पूर्व डाली गई पाइप लाइन की खुदाई कराई। जिससे पता लग सके कि फाजलपुर के हजारों घरों में पानी क्यों नहीं पहुंच रहा है। पांच फीट गहराई पर खुदाई करते समय पाइप लाइन कई जगह से लीक पाई गई। जगह-जगह से गल भी गई थी। इसमें एक हैरान करने वाली बात और सामने आई। पाइप लाइन को बदलने के लिए टुकड़े को अलग किया गया तो उसमें पेड़ की जड़ जकड़ी हुई थी। पालिका कर्मियों द्वारा 60 मीटर लंबाई में खुदाई करने पर पेड़ की जड़ पाई गई। जिसकी वजह से हजारों घरों की पेयजल आपूर्ति बाधित हो रही थी।
विज्ञापन
ईओ विजेंद्र सिंह पाल ने पुष्टि करते हुए पाइप लाइन को पेड़ की जड़ ने जकड़ रखा था। जिसके कारण पेयजल की आपूर्ति नहीं हो रही थी। अब जड़ को निकाल दिया गया है। जल्द ही पेयजल की आपूर्ति सुचारु हो जाएगी।