फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The quack's wife behaved indecently when his clinic was sealed

Amroha News: क्लीनिक सील करने पर झोलाछाप की पत्नी ने की अभद्रता

Fri, 23 May 2025 12:24 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Fri, 23 May 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
The quack's wife behaved indecently when his clinic was sealed
मंडी धनौरा (अमरोहा)। सीएचसी के अधीक्षक डॉ. कुनाल पाराशर ने बुधवार को गांव आजमपुर में एक झोलाछाप का क्लीनिक सील कर दिया। कार्रवाई के दौरान झोलाछाप की पत्नी ने सीएचसी अधीक्षक से अभद्रता की। सीएमओ के निर्देश पर सीएचसी के अधीक्षक ने झोलाछाप के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

सीएचसी अधीक्षक ने बताया कि मुख्यमंत्री पोर्टल पर जोनी कुमार नाम के ग्रामीण ने शिकायत की थी कि गांव आजमपुर में अतुल नागर बगैर किसी डिग्री के चिकित्सा कार्य कर रहा है। मुख्य चिकित्साधिकारी के आदेश पर बुधवार को गांव जाकर जांच की गई तो पाया गया कि अतुल नागर घर में ही क्लीनिक का संचालन कर रहा है।
विज्ञापन

टीम के पहुंचते ही झोलाछाप अतुल नागर भाग गया। क्लीनिक पर उनकी पत्नी मौजूद थी। उनके द्वारा चिकित्सा कार्य करने संबंधी कोई भी अभिलेख नहीं दिखाया गया। अधीक्षक ने बताया कि चिकित्सा कार्य संबंधी कोई भी अभिलेख प्रस्तुत नहीं करने के कारण क्लीनिक सील कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अतुल नागर के खिलाफ पूर्व में भी नोडल अधिकारी द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि अधीक्षक की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed