फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The Public Works Department left the work of building the road to the contractor

Amroha News: लोक निर्माण विभाग ने ठेकेदार के भरोसे छोड़ा सड़क बनाने का काम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 18 Oct 2024 03:57 AM IST
विज्ञापन
The Public Works Department left the work of building the road to the contractor
गजरौला (अमरोहा)।
विज्ञापन

तिगरी गंगा मेला में सड़क बनाने का काम लोक निर्माण विभाग ने ठेकेदार के भरोसे छोड़ दिया है। एसडीएम के निरीक्षण के दौरान सड़क पर मानक के हिसाब से कांस बिछी नहीं पाई गई। उन्होंने ठेकेदार को हिदायत दी कि गंगा मेले में सड़क बनाने में मानक से खिलवाड़ किए जाने पर उसका भुगतान रुकवा दिया जाएगा।
सात अक्तूबर को डीएम निधि गुप्ता वत्स ने तिगरी की अंगूरी धर्मशाला में सभी अधिकारियों के साथ बैठक की थी। निर्देश दिए थे कि 15 अक्तूबर से तिगरी गंगा मेले की तैयारियां जोरशोर से शुरू कर दी जाएं। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता को निर्देश दिए थे कि सड़क बनाने का काम तेजी से कराएं। ठेकेदार ने सड़क बनाने का काम शुरू कर दिया है। सड़क स्थल को जोतकर समतल कर दिया गया है। उस पर कांस बिछाई जा रही है, लेकिन वह मानक से कम है।
विज्ञापन

कारण यह है कि लोक निर्माण विभाग ने सड़क बनाने का काम ठेकेदार के भरोसे छोड़ दिया है। सात अक्तूबर के बाद विभाग के किसी अधिकारी या कर्मचारी ने मेला स्थल पर जाकर यह नहीं देखा कि सड़क कैसी बनाई जा रही है। उस पर कांस मानक के हिसाब से बिछाई जा रही है या नहीं। बृहस्पतिवार दोपहर एसडीएम चंद्रकांता ने मेला स्थल का निरीक्षण किया। देखा कि सड़क बनाने का काम कितना हो गया है। सड़क स्थल पर कोई फसल तो नहीं खड़ी। जिससे काम में बाधा आ रही हो। निरीक्षण के दौरान उनको सड़क बनाने में मानक के हिसाब से कांस बिछा नहीं मिला। कई स्थानों पर मिट्टी व बालू साफ दिखाई दे रही थी। एसडीएम ने ठेकेदार को निर्देश दिए कि मानक से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन





- उनके विभाग के कर्मचारी लगातार तिगरी मेले में जाकर तैयारियां करा रहे हैं। ऐसा हो सकता है कि वह अफसरों को न मिलते हों। -मनोज कुमार त्यागी
सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग अमरोहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed