फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The process of sending wheat to the warehouse continued till late night

देर रात तक चलता रहा गेहूं को गोदाम भिजवाने का सिलसिला

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 22 May 2021 01:37 AM IST
विज्ञापन
The process of sending wheat to the warehouse continued till late night
अमरोहा। बारिश के बाद गेहूं के उठान में तेजी आ गई है। ट्रकों की संख्या और उसके फेरे में शुक्रवार को बढ़ोत्तरी की गई है। इसके चलते क्रय केंद्रों से 3,600 क्विंटल गेहूं भारतीय खाद्य निगम के गोदाम में भेज दिया गया है। दो दिन में कुल 5,640 क्विंटल गेहूं गोदाम में रखा गया हैं। फिलहाल 15,720 क्विंटल गेहूं जिले के क्रय केंद्रों में है। अफसरों का दावा है कि जल्द ही गेहूं को सुरक्षित रखवा दिया जाएगा।
विज्ञापन

ताउते के प्रभाव के चलते जिले में दो दिन तक बारिश का असर रहा। इसके चलते क्रय केंद्रों के गेहूं भीग गया था। अमर उजाला ने गेहूं के भीगने के मामले को प्रमुखता से उठाया। डीएम उमेश मिश्र के निर्देश के बाद एसडीएम अपने क्षेत्र के क्रय केेंद्रों में पहुंचे। उन्होंने ट्रकों की संख्या और उसके फेरे बढ़ाने को कहा। इसके चलते दो दिन में कुल 5,640 क्विंटल गेहूं को सुरक्षित रखवा दिया गया है। जिले के 41 क्रय केंद्रों में कुल 1,56,963 क्विंटल गेहूं खरीदा गया है। इसमें 1,41,244 क्विंटल गेहूं को भारतीय खाद्य निगम के गोदाम में भेज दिया है। शुक्रवार को सुबह से क्रय केंद्रों में मजदूरों ने ट्रकों में गेहूं रखना शुरू कर दिया। इसके बाद ट्रक उसे लेकर गोदाम में पहुंचे। देर रात तक यह सिलसिला चलता रहा।
विज्ञापन

गेहूं का उठान कराया जा रहा है। बारिश से गेहूं न भीगे इसका इंतजाम कर लिया गया हैं। ट्रकों में लाद कर एफसीआई के गोदाम में भेजा रहा है।
-सुभाष मैथानी, जिला खाद्य और विपणन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed