{"_id":"6765d9a5fd6d02ccc9011676","slug":"the-principal-will-be-responsible-for-giving-wrong-details-of-the-examiners-jpnagar-news-c-284-1-jpn1003-131105-2024-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: परीक्षकों का गलत ब्योरा देने पर प्रधानाचार्य होंगे जिम्मेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: परीक्षकों का गलत ब्योरा देने पर प्रधानाचार्य होंगे जिम्मेदार
विज्ञापन
अमरोहा। यूपी बोर्ड परीक्षाओं को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। परीक्षा का कार्यक्रम भी जारी कर दिया गया है। इससे पहले प्रयोगात्मक परीक्षाएं संपन्न कराई जाएंगी। इसके लिए बोर्ड ने सभी विद्यालयों से प्रधानाचार्य और परीक्षकों का डाटा वेबसाइट पर अपलोड करने का आदेश दिया है। 23 दिसंबर तक यह डाटा अपलोड करना होगा। किसी भी तरह की गलत जानकारी देने पर प्रधानाचार्य की जिम्मेदारी तय की गई है।
यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 24 फरवरी से शुरू होकर 12 मार्च तक चलेंगी। परीक्षा के लिए जिले भर में 71 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा में हाईस्कूल और इंटर के 51058 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। इसके लिए समय रहते सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जा रहा है। लिखित परीक्षा एवं प्रयोगात्मक परीक्षा के लिए बोर्ड ने परीक्षकों की तैनाती के लिए जानकारी एकत्र करना शुरू कर दिया है।
माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों को कक्ष निरीक्षक बनाया जाएगा। इन कक्ष निरीक्षकों का डाटा माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट पर पूरे विवरण के साथ तत्काल अपलोड और अपडेट करना जरूरी है। इसके अलावा परीक्षकों और कर्मियों की ड्यूटी लगाई जानी है। जो शिक्षक विद्यालय छोड़ चुके हों अथवा दिवंगत हो चुके हों, उनके नाम पोर्टल से डिलीट करने होंगे।
विज्ञापन
साथ ही नवनियुक्त शिक्षकों का डाटा भी प्राथमिकता के साथ अपलोड करना होगा। माध्यमिक शिक्षा परिषद से जो शिक्षक किन्हीं कारणों से डिबार घोषित हुए हैं, उन्हें डिबार की श्रेणी में दर्शाना होगा। कोई भी गलत जानकारी अपलोड होने पर प्रधानाचार्यों की जबावदेही तय की गई है। डीआईओएस विष्णु प्रताप सिंह ने बताया कि प्रधानाचार्यों को बोर्ड द्वारा मांगा गया डाटा समय से अपलोड करने के निर्देश दिए गए हैं।