फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The principal of the high school beat the director of the inter college with a slipper, case registered

Amroha News: इंटर कॉलेज के संचालक को हाईस्कूल की संचालिका ने चप्पल से पीटा, केस

Fri, 23 May 2025 12:22 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Fri, 23 May 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
The principal of the high school beat the director of the inter college with a slipper, case registered
अमरोहा। रंजिश के चलते यासीन हाईस्कूल की संचालिका ने मजाहिर हुसैन मुस्लिम इंटर कॉलेज के संचालक को चप्पल से पीटा। साथ ही दुष्कर्म के झूठे मुकदमे में फंसाकर जेल भिजवाने की धमकी दी। मामले में पुलिस ने यासीन हाईस्कूल की संचालिका महरीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

डिडौली के असगरीपुर गांव के रहने वाले मजाहिर हुसैन गांव में ही इंटर कॉलेज चलाते हैं। उनके कॉलेज के सामने ही यासीन हाईस्कूल है। जिसकी संचालिका महरीन है। आरोप है कि यासीन हाईस्कूल की संचालिका का महरीन मजाहिर हुसैन से रंजिश रखती है। कई दिन से फोन पर झूठे मुकदमे में फंसाकर जेल भिजवाने की धमकी दे रही है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक बुधवार की दोपहर दो बजे मजाहिर हुसैन कार में बैठकर घर जा रहे थे। इसी दौरान महरीन ने कार पर पत्थर मारकर शीशा तोड़ दिया। मजाहिर हुसैन ने विरोध किया तो उनका गिरेबान पड़कर चप्पलों से पीटना शुरू कर दिया। गाली-गलौज की और झूठे केस में जेल भिजवाने की धमकी दी। सीओ सिटी अरुण कुमार ने बताया कि मामले में यासीन हाई स्कूल की संचालिका महरीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed