फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The police kept searching, the accused of love jihad surrendered in the court

Amroha News: तलाशती रही पुलिस लव जिहाद के आरोपी ने कोर्ट में कर दिया सरेंडर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 02 Feb 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
The police kept searching, the accused of love jihad surrendered in the court
खुद को हिंदू बता कर गुवाहाटी (असम) की युवती से मंदिर में शादी करने वाली जाकिर को पुलिस तलाशती रह गई। जबकि उसने पुलिस को चकमा देकर न्यायालय में सरेंडर कर दिया।
विज्ञापन

गांव नजरपुर खुर्द निवासी जाकिर ने गुवाहाटी (असम) में स्क्रैप से प्लेट बनाने की फैक्टरी में मजदूरी करता था। उसी दौरान उसने अपना नाम संदीप बताकर हिंदू युवती को प्रेम जाल में फंसा लिया था। खुद का नाम संदीप बताकर एक युवती से मंदिर में शादी कर ली थी। वह माथे पर तिलक लगाकर रहता था। जबकि हाथ में कलावा बांधता था। तीन साल वहीं उसके साथ गुजारने के बाद चुपचाप अपनी पहली पत्नी के पास गांव भाग आया। तलाश करते-करते युवती के अमरोहा पहुंचने पर सच खुला। जाकिर के अचानक गायब होने पर जानकारी जुटाते-जुटाते युवती यहां तक पहुंची। यहां पता चला कि जाकिर पहले से शादीशुदा है। पीड़िता की शिकायत पर जाकिर के खिलाफ उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम तथा आईपीसी की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। तभी से पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। लेकिन बृहस्पतिवार की दोपहर पुलिस को चकमा देकर जाकिर में न्यायालय में सरेंडर कर दिया। सीओ विजय कुमार राणा ने बताया कि लव जिहाद के आरोपी जाकिर ने न्यायालय में सरेंडर कर दिया है। जहां से उसे जेल भेज दिया है। वहीं मेडिकल परीक्षण व न्यायालय में बयान दर्ज कराने के बाद पीड़िता असम के लिए वापस लौट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed